1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. ट्रंप ने पत्रकारों के सामने अपने ही स्टाफ को लगाई डांट, वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप; देखें VIDEO

ट्रंप ने पत्रकारों के सामने अपने ही स्टाफ को लगाई डांट, वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप; देखें VIDEO

 Published : Aug 26, 2025 02:06 pm IST,  Updated : Aug 26, 2025 02:06 pm IST

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर कुछ ऐसा किया है जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह घटना तब हुई जब अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप मीडिया ब्रीफिंग के दौरान अपनी बात कह रहे थे।

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप- India TV Hindi
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप Image Source : AP

Trump Explodes At Briefing: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कब किस तरह से रिएक्ट करेंगे इस बारे में सिर्फ वो ही जानते हैं। ट्रंप कब क्या कर दें, क्या बोल दें इस बारे में कुछ भी नहीं कहा जा सकता है। यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की को डांटना, व्हाइट हाउस के उपर चढ़कर डांस करना, ट्रंप वहीं करते हैं जो उनके दिल में आता है। अब डोनाल्ड ट्रंप के बारे में एक और बात सामने आई है कि जब वो बोल रहे होते हैं तो किसी की नहीं सुनते हैं और बीच में किसी प्रकार का डिस्टर्बेंस होने पर भड़क उठते हैं।

ट्रंप ने सुना दिया फरमान!

ऐसा ही कुछ हुआ है जब अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने सोमवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अपनी बात कह रहे थे। ट्रंप अपनी बात कह ही रहे थे कि इसी दौरान कमरे में मौजूद किसी शख्स का फोन बजने लगा। इसके बाद तो ट्रंप ने एक्शन लेते हुए उस शख्स को कमरे से बाहर निकल जाने को कह दिया जिसका फोन बजा था। द डेली मेल ने अपने रिपोर्ट में इस बात की पुष्टि की है कि ट्रंप ने जिस इंसान को ओवल ऑफिस से बाहर निकाला था वो कोई और नहीं बल्कि व्हाइट हाउस के स्टाफ सचिव विल शार्फ थे। 

हुआ क्या था, देखें वीडियो

ट्रंप ने जो किया उस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दरअसल, कई एग्जीक्यूटिव ऑर्डर पर साइन करने के बाद ट्रंप मीडिया के सवालों के जवाब दे रहे थे। इसी दौरान एक रिपोर्टर ने राष्ट्रपति ट्रंप से अमेरिकी सरकार की ओर से इंटेल का एक हिस्सा खरीदने के उनके हालिया फैसले के बारे में पूछा। ट्रंप ने इसका जवाब देते हुए कहा, 'जैसा कि आप जानते हैं कि शेयर बाजार शुक्रवार को लगभग एक हजार प्वाइंट ऊपर चला गया और यह ऊपर इसलिए नहीं गया...' इससे पहले की ट्रंप अपना जवाब पूरा कर पाते, किसी का फोन बजने लगा। ट्रंप आवाज सुनते ही अचानक से रुक गए। ट्रंप ने पूछा, 'हैलो, यह कौन है...वहां पीछे कौन है? ठीक है, कमरे से बाहर निकलो!'

हंस पड़े लोग

'कमरे से बाहर निकलो' अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के इतना कहते ही जिस शख्स का फोन बजा था वह ओवल ऑफिस के उस कमरे से बाहर आ गया जहां मीडिया ब्रीफिंग चल रही थी। इस दौरान वीडियो में ट्रंप कैबिनेट के सदस्यों और कुछ पत्रकारों की हंसी सुनी जा सकती है।

यह भी पढ़ें:

पाकिस्तान में नहीं थम रहा बारिश का कहर, 24 घंटे में 17 की मौत; जानें अब तक कितने लोगों की गई जान

Israel Hamas War: गाजा में पत्रकारों समेत 20 लोगों की मौत, देखे उस समय का VIDEO जब अस्पताल पर गिरा था बम

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश