1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. Israel Hamas War: गाजा में पत्रकारों समेत 20 लोगों की मौत, देखे उस समय का VIDEO जब अस्पताल पर गिरा था बम

Israel Hamas War: गाजा में पत्रकारों समेत 20 लोगों की मौत, देखे उस समय का VIDEO जब अस्पताल पर गिरा था बम

 Published : Aug 26, 2025 12:21 pm IST,  Updated : Aug 26, 2025 12:45 pm IST

इजरायल और हमास के बीच जंग जारी है। जंग में सबसे बुरा हाल गाजा का हुआ है। गाजा में इजरायल की ओर से लगातार सैन्य कार्रवाई की जा रही है। इजरायल ने अस्पताल पर हमला किया है जिसका वीडियो सामने आया है।

Israel Attack Gaza Hospital- India TV Hindi
Israel Attack Gaza Hospital Image Source : AP

Israel Attack Gaza: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने गाजा पट्टी के एक अस्पताल पर इजरायली सेना के हमले में 5 पत्रकारों समेत 20 लोगों के मारे जाने की घटना को ‘दुखद हादसा’ बताया है। नेतन्याहू ने एक बयान में कहा कि इजरायल ‘‘पत्रकारों, चिकित्सा कर्मियों और सभी नागरिकों के काम को महत्व देता है, सेना इस घटना की जांच कर रही है।’’ हवाई हमला दक्षिणी गाजा के एक प्रमुख अस्पताल पर हुआ था। 

'लगातार हुए हमले'

नासेर अस्पताल के शिशु रोग विभाग के प्रमुख डॉ अहमद अल-फर्रा ने बताया कि पहले हमले के बाद जब नारंगी जैकेट पहने पत्रकार और बचावकर्मी बाहरी सीढ़ियों से घटनास्थल की ओर जा रहे थे, तो उसी स्थान पर दूसरी मिसाइल आकर गिरी। दक्षिणी गाजा के खान यूनिस में सबसे बड़ा नासेर अस्पताल 22 महीने से हमलों और बमबारी को झेल रहा है। हालात ऐसे हैं कि यहां कर्मचारियों की भारी कमी है और मरीजों की संख्या  लगातार बढ़ी है।  

देखें हमले का वीडियो

स्वास्थ्य मंत्रालय के रिकॉर्ड विभाग के प्रमुख ज़हीर अल-वहीदी के अनुसार, नासेर अस्पताल पर हमले में कुल 20 लोग मारे गए हैं। इनमें 33 साल की मरयम दग्गा भी शामिल हैं, जो एक पत्रकार थीं और जंग की शुरुआत से ही ‘एसोसिएटेड प्रेस’ (एपी) के लिए काम कर रही थीं। अल जजीरा ने पुष्टि की कि उसके पत्रकार मोहम्मद सलाम, नासेर अस्पताल पर हुए हमले में मारे गए लोगों में शामिल हैं। ब्रिटिश समाचार एजेंसी ‘रॉयटर्स’ ने बताया कि उसके संविदा कैमरामैन हुसाम अल-मसरी भी हमले में मारे गए हैं। समाचार एजेंसी के अनुसार, रॉयटर्स के संविदा फोटोग्राफर हातिम खालिद भी घायल हो गए हैं। अल-वहीदी ने बताया कि पहला हमला अस्पताल की चौथी मंजिल पर हुआ, जहां सर्जिकल ऑपरेटिंग रूम और डॉक्टरों के आवास स्थित हैं। उनके मुताबिक, इस हमले में कम से कम 2 लोगों की मौत हुई। अल-वहीदी ने ‘एपी’ को बताया कि सीढ़ियों पर हुए हमले में 17 अन्य लोग मारे गए, जिनमें मेडिकल टीम, बचावकर्मी, पत्रकार और ऊपर की ओर भाग रहे अन्य लोग शामिल थे। 

अब तक कितने पत्रकारों की हुई मौत?

पत्रकार सुरक्षा समिति (CPJ) के अनुसार, इजरायल-हमास जंग में कुल 192 पत्रकार मारे गए हैं। इजरायली सेना ने एक बयान में पुष्टि की है कि उसने अस्पताल क्षेत्र में स्थित ठिकानों पर हमला किया है। उसने कहा कि वह घटना की जांच करेगी और "किसी भी गैर-संलिप्त व्यक्ति को हुए नुकसान के लिए खेद व्यक्त करती है और पत्रकारों को इस तरह निशाना नहीं बनाती है।" एपी

यह भी पढ़ें:

ऑस्ट्रेलियाई पीएम अल्बनीज ने लगाए गंभीर आरोप, बोले-'ईरान ने ऑस्ट्रेलिया में कराए यहूदी विरोधी हमले'

Trump Tower: कोरियाई राष्ट्रपति को ट्रंप ने पहले दी धमकी, फिर क्यों देने लगे बधाई, आखिर क्या हुआ ऐसा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश