A
  1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. ऑस्ट्रेलिया में जंगलों में लगी भीषण आग, अब तक 40 घर तबाह; एक फायर फाइटर की गई जान

ऑस्ट्रेलिया में जंगलों में लगी भीषण आग, अब तक 40 घर तबाह; एक फायर फाइटर की गई जान

ऑस्ट्रेलिया के जगलों में भीषण आग लगी हुई है। आग की वजह से 2 राज्यों में जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। आग की चपेट में आने से कई घर तबाह हो गए हैं और एक फायर फाइटर की मौत हो गई है।

Australia Wildfires- India TV Hindi
Image Source : AP Australia Wildfires

Wildfires In Australia: ऑस्ट्रेलिया के जंगलों में लगी आग भयावह रूप लेती जा रही है। ऑस्ट्रेलियाई अधिकारियों ने बताया कि आग देश के 2 राज्यों में लगी है और अब तक करीब 40 घर पूरी तरह से तबाह हो गए हैं। अधिकारियों ने यह भी बताया कि आग की चपेट में आने से एक फायर फाइटर की मौत हो गई है।

कैसे हुई फायर फाइटर की मौत?

रूरल फायर सर्विस कमिश्नर ट्रेंट कर्टिन ने बताया कि 59 साल के एक फायर फाइटर की मौत उस वक्त हुई जब रविवार रात न्यू साउथ वेल्स के बुलाहडेला शहर के पास जंगल की आग से लड़ते समय एक पेड़ गिर गया। इस आग ने 3,500 हेक्टेयर जंगल जला दिया है। आग की वजह से कई घर भी तबाह हो गए हैं। कर्टिन ने बताया कि फायर फाइटर गंभीर रूस से घायल हो गया था जिसे बचाया नहीं जा सका।

न्यू साउथ वेल्स में कैसे हैं हालात?

ट्रेंट कर्टिन ने कहा कि फायर फाइटर्स को जंगलों में लगी आग से कई दिनों तक लड़ना पड़ सकता है। सोमवार को न्यू साउथ वेल्स में 52 जगहों पर जंगल में आग लगी हुई थी और 9 स्थानों पर यह बेकाबू थी। कर्टिन ने कहा कि न्यू साउथ वेल्स में आग से अब तक 20 से अधिक घर तबाह हो चुके हैं।

Image Source : apAustralia Wildfires

क्या बोले स्थानीय सरकारी?

स्थानीय सरकारी अधिकारी डिक शॉ ने ऑस्ट्रेलियन ब्रॉडकास्टिंग कॉर्प को बताया कि डॉल्फिन सैंड्स के तटीय इलाके में लगी जंगल की आग से 19 घर तबाह हो गए हैं। शॉ ने कहा कि आग पर काफी हद तक काबू पाया जा चुका है लेकिन ऐहतियातन इलाके की सड़कों को बंद किया गया है और लोगों को घरों से दूर ही रहने को कहा गया है।

ऑस्ट्रेलिया के इतिहास की सबसे भयानक आग

इस बीच यहां यह भी बता दें कि, ऑस्ट्रेलिया के इतिहास की सबसे भयानक और व्यापक जंगल की आग जून 2019 से शुरू होकर फरवरी 2020 तक लगी थी। इस भायावह आग की चपेट में आने से लगभग 18 लाख हेक्टेयर जंगल जल गया था और लाखों की संख्या में जानवर भी प्रभावित हुए थे। हजारों घर तबाह हो गए थे और कई लोगों की जान भी गई थी। इसे ऑस्ट्रेलिया के आधुनिक इतिहास की सबसे भीषण आग माना जाता है।

यह भी पढ़ें:

बांग्लादेश की पूर्व पीएम खालिदा जिया को इलाज के लिए विदेश ले जाने की तैयारी, क्रिटिकल है कंडीशन

बॉयफ्रेंड ने बर्फ से ढके पहाड़ पर गर्लफ्रेंड को ठंड में मरने के लिए छोड़ा, फोन को किया साइलेंट, युवती की मौत

Latest World News