1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. बांग्लादेश की पूर्व पीएम खालिदा जिया को इलाज के लिए विदेश ले जाने की तैयारी, क्रिटिकल है कंडीशन

बांग्लादेश की पूर्व पीएम खालिदा जिया को इलाज के लिए विदेश ले जाने की तैयारी, क्रिटिकल है कंडीशन

 Published : Dec 08, 2025 10:59 am IST,  Updated : Dec 08, 2025 10:59 am IST

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया की क्रिटिकल कंडीशन को देखते हुए उन्हें इलाज के लिए विदेश ले जाने की तैयारी है। जिया को एयर एम्बुलेंस के जरिए लंदन ले जाया जाएगा जहां उनका इलाज होगा।

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया- India TV Hindi
बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया Image Source : AP

Khaleda Zia Critical Condition: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया गंभीर रूप से बीमार हैं और देश में ही उनका इलाज किया जा रहा है। जिया की स्वास्थ्य हालत में सुधार नहीं हो रहा है और उनकी कंडीशन क्रिटिकल बनी है। पूर्व पीएम की हालत को देखते हुए अब उनका इलाज विदेश में किया जाएगा और इसकी तैयारी भी शुरू कर दी गई है। एविएशन अधिकारियों ने बताया है कि जिया को इलाज के लिए लंदन ले जाया जाएगा जिसके लिए एयर एम्बुलेंस का इंतजाम किया गया है।

कब ढाका पहुंचेगी एयर एम्बुलेंस?

न्यूज पोर्टल bdnews24.com की रिपोर्ट के अनुसार, बांग्लादेश के सिविल एविएशन अथॉरिटी (CAAB) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि एयर एम्बुलेंस को मंगलवार को सुबह 8 बजे लैंडिंग का स्लॉट दिया गया है। उन्होंने कहा कि इसी दिन रात 9 बजे विमान के उड़ान भरने का समय भी तय किया गया है।

ढाका में चल रहा है जिया का इलाज

tbsnews.net के अनुसार, कतर सरकार ने इस विमान का इंतजाम किया है, जिसे जर्मनी स्थित FAI एविएशन ग्रुप से किराए पर लिया गया है। 80 साल की बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) की चेयरपर्सन जिया का पिछले लगभग 2 हफ्तों से ढाका स्थित एवरकेयर अस्पताल में इलाज तल रहा है। जिया कई बीमारियों से ग्रसित हैं।

बार-बार टला प्लान

इससे पहले उम्मीद जताई जा रही थी कि बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया शुक्रवार सुबह एयर एम्बुलेंस से लंदन जाएंगी। हालांकि, बाद में  बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी ने बाद में कहा कि तकनीकी दिक्कतों के कारण विमान के आने में देरी हुई। इसके बाद रविवार को भी जिया के जाने की योजना भी टाल दी गई। ऐसा इस वजह से हुआ कि वह लंबी यात्रा के लिए अभी भी बहुत ज्यादा बीमार हैं।

क्रिटिकल-केयर उपकरणों से लैस है एयर एम्बुलेंस

इस बीच ढाका में कतर के दूतावास ने कहा कि रिप्लेसमेंट एयर एम्बुलेंस क्रिटिकल-केयर उपकरणों से लैस है, जिसमें वेंटिलेटर, मॉनिटर, इन्फ्यूजन पंप और ऑक्सीजन सिस्टम शामिल हैं। उड़ान के दौरान गहन देखभाल के लिए प्रशिक्षित डॉक्टर, नर्स और पैरामेडिक्स का स्टाफ है। यह पहली बार नहीं है जब कतर ने खालिदा की मदद की है इससे पहले भी जिया कतर के अमीर के निजी बेड़े की एयर एम्बुलेंस से इलाज के लिए लंदन गई थीं।

यह भी पढ़ें:

बॉयफ्रेंड ने बर्फ से ढके पहाड़ पर गर्लफ्रेंड को ठंड में मरने के लिए छोड़ा, फोन को किया साइलेंट, युवती की मौत

ट्रंप का कराया सीजफायर समझौता फेल, थाईलैंड ने कंबोडिया बॉर्डर पर की एयरस्ट्राइक, जानिए दोनों देशों के बीच क्या है विवाद?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश