पाकिस्तान में सिंध प्रांत के एक 61 साल के बूढ़े ने 11 साल की बच्ची के साथ शादी की लेकिन उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। ये बुज़ुर्ग ज़मींदार हैं।
पाकिस्तान की वेबसाइट ट्रिब्यून के मुताबिक इस बेमेल शादी की ख़बर पूरे इलाक़े में फैल गई और इसकी बनक जैसे ही पुलिस को मिली उसने इस रंगीन मिजाज़ बूढ़े को धरदबोचा। बताया जाता है कि जमींदार करामुल्लाह पहोड़े ने बच्ची से शादी के लिए उसके पिता गुलहसन पहोड़े को तीन लाख रुपए दिए थे।
पढ़ें: भारत के इस शहर ने मचाया पाकिस्तान में हड़कम्प
स्थानीय दरोगा ग़ुलाम बशीर ने मीडिया को बताया कि उन्हें नसीर खान समेजो गांव में एक बुजुर्ग 11 साल की बच्ची के गुल ज़दी के साथ निकाह करने की ख़बर मिली थी। उन्होंने निकाह करते वक्त गांव में छापा न मारकर दुल्हा और दुल्हन को गांव से बाहर निकलने का इंतजार किया। निकाह और शादी की रस्में पूरी होने के बाद आरोपी जमींदार जैसे ही अपनी कार में दुल्हन के साथ गांव से बाहर निकला वैसे ही उसे हिरासत में ले लिया गया। इसके अगले दिन दोनों को स्थानीय अदालत में पेश किया गया।
अदालत ने आरोपी जमींदार को सात दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है जबकि बच्ची की इच्छा के अनुसार उसके मां के साथ घर जाने दिया गया। बच्ची का पिता और निकाह पढ़ाने वाला मौलवी फ़रार है। मौलवी पर भी चाइल्ड एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
Latest World News