1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पाकिस्तान में 11 साल के हिंदू लड़के की यौन उत्पीड़न के बाद हत्या

पाकिस्तान में 11 साल के हिंदू लड़के की यौन उत्पीड़न के बाद हत्या

बीते 13 अप्रैल को हैदराबाद के एक क्लब के भीतर स्थित स्विमिंग पूल में एक हिंदू चिकित्सक के बेटे का शव मिला था।

Murder- India TV Hindi
Murder

कराचीः पाकिस्तान के सिंध प्रांत में 11 साल के एक हिंदू लड़के का कथित तौर पर यौन उत्पीड़न के बाद उसकी हत्या कर दी गई। इस घटना की जांच की मांग को लेकर लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया है।

बीते 13 अप्रैल को हैदराबाद के एक क्लब के भीतर स्थित स्विमिंग पूल में एक हिंदू चिकित्सक के बेटे का शव मिला था। परिवार के लोगों का आरोप है कि बच्चे को जानबूझकर स्विमिंग पूल में फेंका गया ताकि यौन उत्पीड़न और हत्या पर परदा डाला जा सके। बच्चे के पिता चेतन कुमार ने कहा कि क्लब के भीतर कड़ी सुरक्षा के बावजूद उनका बेटा एक घंटे से अधिक समय से लापता था।

इसे भी पढ़ेः पाकिस्तानी बस ड्राइवर का बेटा बना लंदन का पहला मुस्लिम मेयर

बाद में उनके बेटे का शव स्विमिंग पूल में तैरता हुआ मिला और उसके चेहरे पर जख्म के निशान थे। चेतन कुमार ने कहा कि बार बार आग्रह किए जाने के बावजूद क्लब प्रशासन सीसीटीवी फुटेज नहीं दे रहा है। प्रदर्शनकारियों ने सिंध सरकार से मांग की है कि वह इस लड़के की कथित हत्या की जांच कराए।

Latest World News