1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. पाकिस्तानी बस ड्राइवर का बेटा बना लंदन का पहला मुस्लिम मेयर

पाकिस्तानी बस ड्राइवर का बेटा बना लंदन का पहला मुस्लिम मेयर

 Written By: India TV News Desk
 Published : May 07, 2016 08:56 am IST,  Updated : May 07, 2016 10:47 am IST

लंदन में लेबर पार्टी के नेता सादिक खान को मेयर चुना गया है।45 वर्षीय सादिक लंदन के मेयर पद पर चुने जाने वाले पहले मुस्लिम हैं।

sadiq khan- India TV Hindi
sadiq khan

नई दिल्ली: ब्रिटेन की राजधानी लंदन में लेबर पार्टी के नेता सादिक खान को मेयर चुना गया है। उन्होंने कंजरवेटिव पार्टी के प्रत्याशी जैक गोल्डस्मिथ को हराया। 45 वर्षीय सादिक लंदन के मेयर पद पर चुने जाने वाले पहले मुस्लिम हैं।

सादिक खान पाकिस्तानी बस ड्राइवर के बेटे हैं और मां सिलाई करके घर का ख़र्च चलाने में मदद करती थीं। वे दक्षिणी लंदन में रहने वाले एक पाकिस्तानी अप्रवासी परिवार की आठ संतानों में से एक हैं। सादिक़ ख़ान ने एक साधारण सरकारी स्कूल में अपनी प्रारंभिक शिक्षा प्राप्त की और फिर वकालत की डिग्री हासिल की।

सादिक के विरोधी कंजरवेटिव पार्टी के प्रत्याशी जैक गोल्डस्मिथ ने हिंदू और सिख वोटर्स को लुभाने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी के नाम का भी इस्तेमाल किया।

ब्राउन गवर्नमेंट में मंत्री रह चुके हैं सादिक

सादिक खान खुद को ऐसा ब्रिटिश मुस्लिम कहते हैं जो चंरमपंथ के खिलाफ लड़ेगा। उन्होंने गोल्डस्मिथ पर आरोप लगाया और कहा वे 8.6 मीलियन लोगों के बहुसांस्कृतिक शहर के मतदाताओं के बीच डराने और बंटवारे की राजनीति कर रहे हैं, जिनमें से 1 मीलियन से ज्यादा मुस्लिम हैं।

सादिक खान ने ह्यूमनराइट्स लॉयर के तौर पर करियर की शुरुआत की थी।
इसके बाद वे सांसद बने।
2005 से से वह लगातार टूटिंग सते लेबर पार्टी के सांसद हैं।
2009-10 में वे गॉर्डन ब्राउन गवर्नमेंट में मंत्री भी रह चुके हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश