1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पाकिस्तान: हिमस्खलन से 14 लोगों की मौत

पाकिस्तान: हिमस्खलन से 14 लोगों की मौत

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में रविवार को हिमस्खलन से 14 लोगों की मौत हो गई। 'जियो न्यूज' के अनुसार, एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि चित्राल जिले के एक गांव से 14 शवों

14 killed in avalanche in pakistan- India TV Hindi
14 killed in avalanche in pakistan

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में रविवार को हिमस्खलन से 14 लोगों की मौत हो गई। 'जियो न्यूज' के अनुसार, एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि चित्राल जिले के एक गांव से 14 शवों को बरामद कर लिया गया है।

हिमस्खलन की इस घटना में पांच घर पूरी तरह से दफन हो गए। अधिकारी ने बताया कि मृतकों में छह महिलाएं, छह बच्चे और दो पुरुष हैं।

राहत-बचाव सूत्रों ने बताया कि इस बीच 11 लोगों को बचा लिया गया है, घायलों को अस्पताल ले जाने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन भारी बर्फबारी से सड़कें जाम हैं।

Latest World News