1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. यात्रा प्रतिबंध पर अमेरिका सहित पूरे यूरोप में विरोध प्रदर्शन

यात्रा प्रतिबंध पर अमेरिका सहित पूरे यूरोप में विरोध प्रदर्शन

 Written By: India TV News Desk
 Published : Feb 05, 2017 10:03 am IST,  Updated : Feb 05, 2017 10:03 am IST

न्यूयॉर्क: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के यात्रा प्रतिबंध के विरोध में लंदन और पेरिस से लेकर न्यूयॉर्क और वाशिंगटन की सड़कों पर हजारों लोग उमड़ पडे। इससे पहले एक अमेरिकी संघीय जज ने भी इस

Thousands march in London against President Trump's travel...- India TV Hindi
Thousands march in London against President Trump's travel ban

न्यूयॉर्क: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के यात्रा प्रतिबंध के विरोध में लंदन और पेरिस से लेकर न्यूयॉर्क और वाशिंगटन की सड़कों पर हजारों लोग उमड़ पडे। इससे पहले एक अमेरिकी संघीय जज ने भी इस प्रतिबंध को स्थगित कर दिया था। प्रतिबंध के विरोध में सबसे बड़ा प्रदर्शन ब्रिटेन की राजधानी में हुआ, जहां करीब 10,000 लोगों ने विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लिया। प्रदर्शन में टेरीजा मे :शेम ऑन यू का नारा ब्रिटेन की प्रधानमंत्री की ओर से अमेरिकी नेता को दिए गए समर्थन की निन्दा करते हुए लगाया जा रहा था।

अमेरिकी राष्ट्रपति ने 27 जनवरी को जारी किए अपने शासकीय आदेश में सात मुस्लिम बहुल देशों ईरान, इराक, लीबिया, सोमालिया, सूडान, सीरिया और यमन के नागरिकों के अमेरिका आने पर 90 दिनों के लिए रोक लगा दी थी। न्यूयॉर्क में भी कल ट्रंप के आदेश के खिलाफ 3,000 लोगों ने प्रदर्शन किया। कार्यकर्ता और समर्थक ऐतिहासिक स्टोनवॉल इन के बाहर जमा होकर प्रदर्शन कर रहे थे। वहीं वाशिंगटन में सैकड़ों लोगों ने एकजुटता दिखाने के लिए व्हाइट हाउस से लेकर कैपिटोल हिल तक प्रदर्शन किया।

ब्रिटेन में 18 लाख लोगों ने एक याचिका पर हस्ताक्षर किया। इस याचिका में कहा गया है कि ट्रंप को आधिकारिक यात्रा पर नहीं बुलाया जाना चाहिए क्योंकि इससे महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का अपमान होगा। यूरोप में करीब 1,000 लोगों ने पेरिस और बर्लिन की सड़कों पर विरोध प्रदर्शन किया।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश