1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. सीरिया में हवाई हमलों में 4 बच्चों समेत 15 नागरिकों की मौत

सीरिया में हवाई हमलों में 4 बच्चों समेत 15 नागरिकों की मौत

सीरिया के अल-रक्का शहर में हुए हालिया हवाई हमलों में 4 बच्चों सहित कम से कम 15 नागरिकों की मौत हो गई। इंग्लैंड के एक मानवाधिकार संगठन ने शनिवार को यह जानकारी दी।

Representational Image | AP Photo- India TV Hindi
Representational Image | AP Photo

दमिश्क: सीरिया के अल-रक्का शहर में हुए हालिया हवाई हमलों में 4 बच्चों सहित कम से कम 15 नागरिकों की मौत हो गई। इंग्लैंड के एक मानवाधिकार संगठन ने शनिवार को यह जानकारी दी।

देश-विदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

समाचार एजेंसी एफे ने सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स (SOHR) के हवाले से कहा है कि सीरिया के हुनाइडा जिले में युद्धक विमानों से बमबारी की गई। SOHR के अनुसार, हमले में मृतकों की संख्या में इजाफा हो सकता है। SOHR के अनुसार, 1 मार्च से अब तक अल-रक्का में हुई बमबारी में 36 नाबालिगों सहित कम से कम 220 नागरिकों की मौत हो चुकी है।

ये भी पढ़ें

अल-रक्का, सीरिया में लंबे समय से सक्रिय आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट का मुख्य गढ़ है।

Latest World News