1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. यमन: ट्रंप प्रशासन का पहला हमला, 41 आतंकी, 16 नागरिक मारे गए

यमन: ट्रंप प्रशासन का पहला हमला, 41 आतंकी, 16 नागरिक मारे गए

डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन के तहत यमन पर अमेरिका के पहले हमले में रविवार को अल कायदा के 41 संदिग्ध आतंकवादी मारे गए जबकि 16 आम नागरिकों की भी जान गई है।

Yemen Attack | AP Photo- India TV Hindi
Yemen Attack | AP Photo

अदन: डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन के तहत यमन पर अमेरिका के पहले हमले में रविवार को अल कायदा के 41 संदिग्ध आतंकवादी मारे गए जबकि 16 आम नागरिकों की भी जान गई है। एक प्रांतीय अधिकारी और साथ ही एक कबायली सूत्र ने बताया कि बैदा प्रांत के यकला जिले पर तड़के हुए हमले में 8 महिलाओं और 8 बच्चों की भी मौत हो गई। 

देश-विदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

अमेरिकी हमले का निशाना बने क्षेत्र के सूत्रों ने बताया कि हमला अल-कायदा से संबंद्ध 3 कबायली सरदारों के घरों को लक्ष्य कर के किया गया था। प्रांतीय अधिकारी ने बताया कि अपाचे हेलीकॉप्टर ने अल-कायदा के आतंकवादियों द्वारा इस्तेमाल किए जा रहे एक स्कूल, मस्जिद और एक चिकित्सकीय प्रतिष्ठान को भी निशाना बनाया।

इन्हें भी पढ़ें:

अधिकारी और अन्य सूत्रों ने बताया कि इस हमले में जो 3 प्रमुख कबायली सरदार मारे गए उनकी शिनाख्त अब्दुल रउफ, सुलतान अल-जहाब और सैफ अलावाइ अज जॉफी के रूप में की गई है। सूत्रों ने कहा कि ये अल-कायदा से गहरे रिश्तों के लिए जाने जाते थे।

Latest World News