1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. ट्रंप ने अमेरिकी सेना से कहा, 30 दिन में बताओ IS को कैसे खत्म करोगे

ट्रंप ने अमेरिकी सेना से कहा, 30 दिन में बताओ IS को कैसे खत्म करोगे

 Written By: Bhasha
 Published : Jan 29, 2017 04:25 pm IST,  Updated : Jan 29, 2017 04:25 pm IST

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नेतृत्व में अमेरिका ने इस्लामिक स्टेट के खिलाफ मोर्चा खोलने की पूरी तैयारी कर ली है। ट्रंप ने रविवार को IS को हराने के लिए अमेरिकी सेना को 30 दिन के अंदर व्यापक रणनीति तैयार करने का निर्देश दिया।

Donald Trump | AP Photo- India TV Hindi
Donald Trump | AP Photo

वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नेतृत्व में अमेरिका ने इस्लामिक स्टेट के खिलाफ मोर्चा खोलने की पूरी तैयारी कर ली है। ट्रंप ने रविवार को IS को हराने के लिए अमेरिकी सेना को 30 दिन के अंदर व्यापक रणनीति तैयार करने का निर्देश दिया। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि अमेरिका को इस कुख्यात आतंकी समूह के खिलाफ निश्चित रूप से निर्णायक कार्रवाई करनी चाहिए।

देश-विदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

अपने शासकीय आदेश में ट्रंप ने कहा, ‘अमेरिका के सामने इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक ऐंड सीरिया (ISIS) के रूप में ही कट्टरपंथी इस्लामिक आतंकवाद से एक मात्र खतरा नहीं है, लेकिन ये सबसे खतरनाक और आक्रामक है। ये अपना खुद का राष्ट्र स्थापित करने की भी कोशिश कर रहा है, जिसे ISIS खलीफा का अधिकार क्षेत्र वाला होने का दावा करता है। लेकिन इसे किसी तरह से स्वीकार या इससे किसी तरह का समझौता नहीं किया जा सकता।

इन्हें भी पढ़ें:

ट्रंप ने कहा, ‘इसी कारण से मैं अपने प्रशासन को निर्देश दे रहा हूं कि वो ISIS की शिकस्त के लिए व्यापक योजना तैयार करें।’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश