A
  1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. चीन में भूस्खलन में कम से कम 9 लोगों की मौत

चीन में भूस्खलन में कम से कम 9 लोगों की मौत

चीन के उत्तर-पश्चिमी छिंगहई प्रांत में आज हुए भूस्खलन में कम से कम नौ लोग दब गए हैं। अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी है।

demo pic- India TV Hindi
demo pic

बीजिंग: चीन के उत्तर-पश्चिमी छिंगहई प्रांत में आज हुए भूस्खलन में कम से कम नौ लोग दब गए हैं। अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी है। सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ की खबर के अनुसार बचावकर्मियों ने दबे हुए लोगों में से तीन को बाहर निकाल लिया है, जिनमें से एक की हालत नाजुक है। (अब ट्रांसजेंडर की कर सकेंगे सेना में काम, मिली अनुमति)

छह लोगों को बाहर निकालने के लिए बचाव कार्य जारी है। भूस्खलन की यह घटना तिब्बत के स्वायाशासी छिंगहाई प्रांत के गोअलो गांव में हुई।

दक्षिण पश्चिम चीन में कल हुए दो अलग-अलग भूस्खलन की घटनाओं में कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई और 18 लापता हो गए। चीन के ग्रामीण और पहाड़ी क्षेत्रों में विशेष तौर पर बारिश के बाद भूस्खलन की घटना लगातार खतरा बनी रहती है।

Latest World News