1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. अब ट्रांसजेंडर की कर सकेंगे सेना में काम, मिली अनुमति

अब ट्रांसजेंडर की कर सकेंगे सेना में काम, मिली अनुमति

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Aug 30, 2017 11:52 am IST,  Updated : Aug 30, 2017 11:52 am IST

अमेरिकी रक्षा मंत्री जेम्स मैटिस ने हाल ही में एक ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं जिसके अनुसार अब ट्रांसजेंडर लोग भी सेना में अपनी सेवाएं प्रदान कर सकेंगे।

जेम्स मैटिस- India TV Hindi
जेम्स मैटिस

वाशिंगटन: अमेरिका के रक्षा मंत्री जेम्स मैटिस ने ट्रांसजेंडर सैनिकों को सेना में सेवांए प्रदान करने की अनुमति देने वाले एक ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं,साथ ही वह राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा अमेरिकी सेना में ट्रांसजंडरों पर प्रतिबंध लगाने वाले आदेश का अध्ययन कर रहे हैं। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने पूववर्ती बराक ओबामा के निर्णय को पलटते हुये अमेरिकी सेना में ट्रांसजेंडरों को प्रतिबंधित करने वाले ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये थे।मैटिस की यह घोषणा उसके करीब एक सप्ताह बाद आयी है। (अवैध तरीके से ऑस्टेलिया जा रहे 6 चीनी नागरिक गिरफ्तार)

मैटिस ने कल एक बयान में कहा, समिति की सिफारिशों और गृह सुरक्षा मंत्री के साथ विचार विमर्श के बाद, मैं राष्ट्रपति को उनके नीति निर्देशों को लागू करने के संबंध मेंअपनी मशविरा दूंगा। अंतरिम तौर पर तब तक सैनिकों के संबंध में मौजूदा नीति लागू रहेगी।

उन्होंने कहा, रक्षा मंत्रालय को 25 अगस्त 2017 तिथि वाला ट्रांसजेंडर व्यक्तियों द्वारा सैन्य सेवा शीर्षक वाला राष्ट्रपति का यह ज्ञापन प्राप्त हुआ है। मैटिस ने कहा, कि पेंटागन, गृह सुरक्षा मंत्रालय के परामर्श से राष्ट्रपति की दिशा-निदेर्शो को पूरा करेगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश