A
  1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. कराची में विस्फोट, दो की मौंत

कराची में विस्फोट, दो की मौंत

कराची: पाकिस्तान के बंदरगाह शहर कराची में एक बस स्टॉप के नजदीक हुए विस्फोट में  दो लोगों की मौत हो गई और 12 अन्य घायल हो गए। मृतकों व घायलों में अधिकांश पुलिसकर्मी शामिल हैं।

- India TV Hindi

कराची: पाकिस्तान के बंदरगाह शहर कराची में एक बस स्टॉप के नजदीक हुए विस्फोट में  दो लोगों की मौत हो गई और 12 अन्य घायल हो गए। मृतकों व घायलों में अधिकांश पुलिसकर्मी शामिल हैं।

'डॉन' समाचार पत्र की वेबसाइट के अनुसार, एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि विस्फोटक कराची के कायदाबाद इलाके के मुर्गी खाना बस सटॉप के नजदीक एक मोटरसाइकिल में रखा गया था और जब उस स्थान से सिंध पुलिस की विशेष सुरक्षा इकाई की बस वहां से गुजरी, तभी विस्फोट हुआ।

बस में करीब 50 पुलिसकर्मी थे।

बचाव व आपात टीम को दुर्घटनास्थल पर भेजा गया, जबकि घायलों को जिन्ना पोस्टग्रैजुएट मेडिकल सेंटर (जेपीएमसी) उपचार के लिए भेज दिया गया।

दो पुलिसकर्मी की अस्पताल में मौत हो गई।

जेपीएमसी अधिकारी ने 12 घायलों के अस्पताल भेजे जाने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि एक घायल की हालत नाजुक है।

सुरक्षाकर्मियों ने तत्काल घटनास्थल पर पहुंच कर उसे चारों तरफ से घेर लिया और घटना की जांच शुरू कर दी।

विस्फोट को लेकर इलाके में घबराहट और डर का माहौल है। विस्फोट के कारण इलाके में मौजूद अन्य वाहनों को भी क्षति पहुंची है।

Latest World News