A
  1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. करवा चौथ के दिन कभी न भूलें ये काम करना, मिलेगा शुभफल

करवा चौथ के दिन कभी न भूलें ये काम करना, मिलेगा शुभफल

नई दिल्ली: करवा चौथ का त्योहार हर सुहागन के लिए खास होता है। इस व्रत को पूरी श्रृद्धा के साथ रखा जाता है। शाम के समय चंद्रमा को अर्ध्य देकर ही महिलाएं पानी पीती है।

एकाग्र होकर सुनें करवा चौथ की कथा
करवा चौथ के दिन जितना महत्व व्रत और पूजा करने का होता है। उतना ही महत्व करवा चौथ की कथा का भी है। इसलिए इस कथा को बडे ही एकाग्र होकर सुनना चाहिए। कभी-कभी हम देखते है कि कई महिलाएं ऐसी होती है कि वह एकचित्त होकर नही सुनती है। उनका मन और कही लगा होता है। जो शास्त्रों के अनुसार गलत माना जाता है। इसलिए सभी महिलाओं को एकाग्र होकर कथा सुननी चाहिए। जिससे आपको शुभ फल मिलेगा।

करवा चौथ के दिन शाम को गाएं गीत
करवा चौथ के दिन पूजा करने के लिए हमारें आस-पास की भी महिलाएं एक जगह एकत्रित होकर व्रत करती है और पूजा करती है। साथ ही व्रत की कथा सुनी जाती है। जब तक चांद नही निकल आता। तब तक महिलाएं गीत भी गाती है। इसलिए आप भी इस दिन गीत गाएं जिसे  बहुत ही शुभ माना जाता है और आपको अच्छा फल भी मिलता है।

ये भी पढ़े- करवा चौथ में ऐसे सजाएं आकर्षक थाली, छलनी और करवा

Latest Lifestyle News