1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. करवा चौथ में ऐसे सजाएं आकर्षक थाली, छलनी और करवा

करवा चौथ में ऐसे सजाएं आकर्षक थाली, छलनी और करवा

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Oct 28, 2015 08:07 pm IST,  Updated : Oct 28, 2015 08:17 pm IST

नई दिल्ली: करवा चौथ का व्रत हर सुहागन के लिए बहुत ही खास होता है। इस दिन महिलाएं दिन भर निर्जल व्रत रखकर शाम को चांद को देखकर अर्ध्य करके पति के हाथों से जल

करवा चौथ स्पेशल: करवा...- India TV Hindi
करवा चौथ स्पेशल: करवा चौथ में ऐसे सजाएं आकर्षक थाली

नई दिल्ली: करवा चौथ का व्रत हर सुहागन के लिए बहुत ही खास होता है। इस दिन महिलाएं दिन भर निर्जल व्रत रखकर शाम को चांद को देखकर अर्ध्य करके पति के हाथों से जल पीती है। शास्त्रों के अनुसार यह व्रत पति की दीर्घायु एवं अखण्ड सौभाग्य की प्राप्ति के लिए इस दिन भालचन्द्र गणेश जी की अर्चना की जाती है। इसके बाद ही खाना खाती है। इस बार करवा चौथ 30 अक्टूबर, शुक्रवार को है। इस दिन भगवान श्रीगणेश, चंद्रमा व पति का पूजन व दर्शन किया जाता है।

ये भी पढ़े- करवा चौथ की शाम चांद को छलनी से देखने का कारण क्या है

करवा चौथ पर जिस तरह छलनी, करवा महत्वपूर्ण है। उसी तरह सजी हुई थाली भी महत्वपूर्ण है। इस थाली को बाया कहा जाता है। हर हाथ में एक सुंदर सी सजी थाली और उसमें रखा पूजा का समान बहुत महत्वपूर्ण होता है। अपनी खबर में हम आपको अपने हाथों से थाली सजाना बताएगें। जिससे आप सभी की तारीफ बटोरेगी साथ ही पति का प्यार भी बढ़ेगा।

ऐसे सजाएं करवा चौथ की थाली

सबसे पहले एक स्‍टील या ब्रास की थाली लें। आप चाहें तो इसमें कलर भी कर सकती है। इसके लिए पेस्‍टल कलर या फिर लाल रंग के पेपर या वेलवेट के कपड़े को चिपका दें। फिर इसमें आध्यात्मिक रूप देने के लिए इसमें ईयर बड की सहायता से स्‍वास्‍तिक का चिन्ह बना दें।

अब थाली को किनारे की ओर रंग-बिरंगे नेट कपडे़ से सजाएं साथ ही इसमें कुछ स्‍टोन या फिर चमकते हुए सितारे को लेकर चिपका दें। आप चाहें तो थाली के बीच में बाजार में मिलने वालें लेस भी लगा सकती है।

ये भी पढ़े-   पति की लंबी आयु के लिए ऐसें करें शुभ मुहूर्त में पूजा

अगली स्लाइड में पढ़े करवा सजानें के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल