1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पाकिस्तान में लड़के ने मांगा कुछ ऐसा कि काट दिया हाथ

पाकिस्तान में लड़के ने मांगा कुछ ऐसा कि काट दिया हाथ

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में एक महिला ने अपने यहां काम करने वाले 13 साल के लड़के का हाथ सिर्फ इस वजह से चारा काटने वाली मशीन से काट दिया क्योंकि.....

boy hand cut in Pakistan when asked for wages- India TV Hindi
boy hand cut in Pakistan when asked for wages

लाहौर: पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में एक महिला ने अपने यहां काम करने वाले 13 साल के लड़के का हाथ सिर्फ इस वजह से चारा काटने वाली मशीन से काट दिया क्योंकि उसने अपना वेतन मांगा था। इरफान की मां जन्नत बीबी ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा शफकत बीबी के घर 3,000 रूपये मासिक वेतन पर काम करता था। (पाकिस्तान ने कुलभूषण जाधव की फांसी को लेकर भारत पर लगाया ये बड़ा आरोप)

उन्होंने कहा, पिछले सप्ताह जब इरफान ने अपनी तनख्वाह के लिए तकाजा किया तो शफकत बीबी बहुत नाराज हो गईं। यह घटना लाहौर से करीब 50 किलोमीटर दूर स्थित शेखपुरा गांव की है। लड़के की मां ने कहा कि इरफान को एक स्थानीय अदालत में भर्ती कराया गया जहां उसकी हालत गंभीर बताई गई है।

शुरूआत में सफदराबाद पुलिस ने मामला दर्ज करने से इनकार कर दिया था, हालांकि कल इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई। पंजाब के मुख्यमंत्री शहबाज शरीफ ने इस घटना को लेकर एक रिपोर्ट मांगी है।

Latest World News