1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. अंतरिक्ष-यात्रियों को जल्द ही चांद पर भेजेगा चीन

अंतरिक्ष-यात्रियों को जल्द ही चांद पर भेजेगा चीन

चीन चंद्रमा पर एक मानवयुक्त मिशन भेजने की तैयारी में है। अधिकारियों ने घोषणा की है कि चंद्रमा पर उतरने की प्रारंभिक तैयारियां शुरू हो गई हैं।

China may send astronauts to the Moon- India TV Hindi
China may send astronauts to the Moon

बीजिंग: चीन चंद्रमा पर एक मानवयुक्त मिशन भेजने की तैयारी में है। अधिकारियों ने घोषणा की है कि चंद्रमा पर उतरने की प्रारंभिक तैयारियां शुरू हो गई हैं। (ब्रिटेन चुनाव: चुनाव अभियान के आखिरी दिन सड़क पर उतरे नेता)

चीनी मानवयुक्त अंतरिक्ष एजेंसी (CMSA) के उप महानिदेशक और देश के पहले अंतरिक्ष यात्री यांग लीवी ने कहा कि परियोजना को आधिकारिक मंजूरी और वित्त-पोषण में ज्यादा समय नहीं लगेगा। ग्लोबल स्पेस एक्सप्लोरेशन कॉंफ्रेंस (ग्लेक्स 2017) में यांग की ओर से यह घोषणा की गई।

सरकारी न्यूज एजेंसी शिन्हुआ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, चीन एयरोस्पेस साइंस एंड टेक्नोलॉजी कॉरपोरेशन (CASC) के अध्यक्ष वू यानशेंग ने भी कहा कि चीन एक मानवयुक्त रूप से चांद पर उतरने की एक योजना पर काम कर रहा है। इस मिशन में एक मानवयुक्त अंतरिक्षयान, एक प्रणोदन वाहन और एक ल्यूनर लैंडर होगा।

 

Latest World News