1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. दलाई लामा के अरुणाचल दौरे को लेकर चीन ने भारत को चेताया

दलाई लामा के अरुणाचल दौरे को लेकर चीन ने भारत को चेताया

चीन ने आज भारत को चेताया कि अगर उसने दलाई लामा को अरूणाचल प्रदेश की यात्रा की इजाजत दी तो द्विपक्षीय संबंधों को गंभीर क्षति हो सकती है। उसने भारत से यह भी कहा कि वह तिब्बत के मुद्दे पर अपने राजनीतिक संकल्पों का सम्मान करे।

dalai lama- India TV Hindi
dalai lama

बीजिंग: चीन ने आज भारत को चेताया कि अगर उसने दलाई लामा को अरूणाचल प्रदेश की यात्रा की इजाजत दी तो द्विपक्षीय संबंधों को गंभीर क्षति हो सकती है। उसने भारत से यह भी कहा कि वह तिब्बत के मुद्दे पर अपने राजनीतिक संकल्पों का सम्मान करे।

ये भी पढ़े

चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लू कांग ने दलाई लामा के आगामी अरूणाचल दौरे के बारे में पूछे जाने पर संवाददाताओं से कहा, हम इस खबर को लेकर चिंतित हैं। चीन-भारत सीमा के पूर्वी हिस्से पर चीन का स्पष्ट और सतत रूख है।

चीन ने दावा किया कि अरूणाचल प्रदेश दक्षिणी तिब्बत का हिस्सा है ।

लू ने कहा, दलाई गुट का अलगाववादी गतिविधियों में शामिल रहने का निंदाजनक रिकॉर्ड है। भारत को दलाई गुट के असली व्यवहार को लेकर बहुत स्पष्ट होना चाहिए। अगर भारत दलाई लामा को इस क्षेत्र में यात्रा करने के लिए आमंत्रित करता है तो इसका द्विपक्षीय संबंधों को गंभीर क्षति पहुंचेगी।

दलाई लामा चार से 13 अप्रैल तक अरूणाचल प्रदेश का दौरा करेंगे। इस महीने में दूसरी बार है कि चीनी विदेश मंत्रालय ने दलाई लामा की इस प्रस्तावित यात्रा को लेकर आपत्ति जताई है।

Latest World News