A
  1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पाकिस्तान में पॉर्न रैकेट के लिए RAW जिम्मेदार: हामिद गुल

पाकिस्तान में पॉर्न रैकेट के लिए RAW जिम्मेदार: हामिद गुल

इस्लामाबाद: पाकिस्तान में 280 बच्चों के 400 से अधिक पॉर्न विडियो बरामद होने हड़कंप मच गया था और पूरी घटना के लिए पाकिस्तान ने भारत की एजेंसी रॉ (RAW) पर आरोप लगाया है। पाकिस्तानी खुफिया

'पाकिस्तान में...- India TV Hindi
'पाकिस्तान में चाइल्ड पॉर्न रैकेट के लिए RAW जिम्मेदार'

इस्लामाबाद: पाकिस्तान में 280 बच्चों के 400 से अधिक पॉर्न विडियो बरामद होने हड़कंप मच गया था और पूरी घटना के लिए पाकिस्तान ने भारत की एजेंसी रॉ (RAW) पर आरोप लगाया है। पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI के पूर्व चीफ हमीद गुल ने ट्वीट कर इस घटना के लिए भारत को जिम्मेदार ठहराया है। उनहोंने कहा कि, जरूर इसमें रॉ का हाथ है।

पाकिस्तान में बच्चों के साथ यौन दुर्व्यवहार की यह अब तक की सबसे बड़ी घटना मानी जा रही है। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के चाइल्ड प्रॉटेक्शन ब्यूरो के प्रमुख सबा सदीक ने बच्चों से यौन दुर्व्यवहार की इस घटना को पाकिस्तान के इतिहास की सबसे बड़ी घटना बताया है। इनमें वीडियो में बच्चों को जबरन अश्लील हरकतें करते दिखाया गया है।

और पढ़ें: पाकिस्तान में पॉर्न रैकेट का खुलासा, 280 बच्चों के 400 वीडियो बरामद

वीडियो में 6 साल के बच्चे को होमोसेक्शुअल ऐक्ट करवाते दिखाया गया है। कुछ वीडियो में 14 साल के बच्चे को 10 साल की बच्ची का यौन शोषण करते फिल्माया गया है।

Latest World News