1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पाकिस्तान में पॉर्न रैकेट का खुलासा, 280 बच्चों के 400 वीडियो बरामद

पाकिस्तान में पॉर्न रैकेट का खुलासा, 280 बच्चों के 400 वीडियो बरामद

 Written By: India TV News Desk
 Published : Aug 09, 2015 08:55 am IST,  Updated : Aug 09, 2015 09:06 am IST

इस्लामाबाद: पाकिस्तान में पंजाब प्रांत के एक गांव के 280 बच्चों के 400 से अधिक पॉर्न विडियो बरामद होने हड़कंप मच गया है। पाकिस्तान के इतिहास में ये सबसे बड़े चाइल्ड पॉर्नोग्रफी रैकेट का खुलासा

खुलासा: पाक में 280...- India TV Hindi
खुलासा: पाक में 280 बच्चों के 400 पॉर्न वीडियो बरामद

इस्लामाबाद: पाकिस्तान में पंजाब प्रांत के एक गांव के 280 बच्चों के 400 से अधिक पॉर्न विडियो बरामद होने हड़कंप मच गया है। पाकिस्तान के इतिहास में ये सबसे बड़े चाइल्ड पॉर्नोग्रफी रैकेट का खुलासा हुआ है। इनमें विडियो में बच्चों को जबरन अश्लील हरकतें करते दिखाया गया है। पुलिस का कहना है कि यह रैकेट 2006 से शुरू हुआ, जो पिछले साल तक जारी था।

पाकिस्तानी के अखबार 'द नेशन' की रिपोर्ट के मुताबिक यौन शोषण के शिकार ज्यादातर बच्चे 14 साल से कम उम्र के हैं। एक विडियो में 6 साल के बच्चे को होमोसेक्शुअल ऐक्ट करवाते दिखाया गया है। वहीं, दूसरे विडियो में 14 साल के बच्चे को 10 साल की बच्ची का यौन शोषण करते फिल्माया गया है।

पाकिस्तान में बच्चों के साथ यौन दुर्व्यवहार की यह अब तक की सबसे बड़ी घटना मानी जा रही है। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के चाइल्ड प्रॉटेक्शन ब्यूरो के प्रमुख सबा सदीक ने बच्चों से यौन दुर्व्यवहार की इस घटना को पाकिस्तान के इतिहास की सबसे बड़ी घटना बताया है। पंजाब प्रांत के मुख्यमंत्री शहबाज शरीफ ने इस मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

इस पूरे कांड के पीछे 25 युवकों का हाथ माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि रैकेट में शामिल लोगों ने बच्चों के ये विडियो बनाकर उनके परिजनों को ब्लैकमेल कर लाखों रुपये वसूले। कुछ बच्चों ने इस बात को छिपाने के लिए घर से सोने के गहने तक चुराकर रैकेट संचालकों को दिए। कई परिजनों ने फुटेज से अपने बच्चों की पहचान की है।

रिपोर्ट के मुताबिक, वीडियोज हजारों की तादाद में 50 रुपए प्रति कॉपी के हिसाब से कसूर जिले के हुसैन खंवाला गांव में बेचे गए।

1990 में भी लाहौर में इसी तरह की घटना में 100 बच्चों का यौन शोषण और हत्या की गई थी।

गुस्साए लोगों ने ट्विटर पर #ChildAbuse हैशटैग के साथ तीखी प्रतिक्रिया जाहिर की है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश