1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. तस्वीरें: इराक के मोसुल में ISIS के खिलाफ चल रही है 'खूनी जंग'

तस्वीरें: इराक के मोसुल में ISIS के खिलाफ चल रही है 'खूनी जंग'

इराक में ISIS का आखिरी गढ़ मोसुल भी खतरे में है। इराकी सेना और अमेरिकी गठबंधन की फौज के हौसले बुलंद हैं और मोसुल में एक खूनी जंग जारी है।

Photo: AP

बताया जा रहा है कि हवाई हमलों से बचने के लिए ISIS के आतंकियों ने मोसुल के मासूम नागरिकों, जिनमें बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं, को ऊंचे मकानों की छतों पर खड़ा कर दिया है ताकि फाइटर प्लेन के पायलट्स उनपर बम न बरसाएं।

Photo: AP

इराक में मोसुल की यह लड़ाई बहुत खतरनाक होने जा रही है। बताया जा रहा है कि इस लड़ाई में इतना खून बह सकता है जितना इराक में आज तक नहीं बहा होगा। ISIS के लड़ाके आम नागरिकों को अपने कवच की तरह इस्तेमाल कर रहे हैं और इनकार करने पर उन्हें मारने में जरा भी नहीं झिझक रहे हैं। 

Photo: AP

अगले पेज पर देखें कुछ और तस्वीरें...

Latest World News