तस्वीरें: इराक के मोसुल में ISIS के खिलाफ चल रही है 'खूनी जंग'
तस्वीरें: इराक के मोसुल में ISIS के खिलाफ चल रही है 'खूनी जंग'
IndiaTV Hindi Desk
Published : Oct 20, 2016 04:27 pm IST, Updated : Oct 20, 2016 04:33 pm IST
इराक में ISIS का आखिरी गढ़ मोसुल भी खतरे में है। इराकी सेना और अमेरिकी गठबंधन की फौज के हौसले बुलंद हैं और मोसुल में एक खूनी जंग जारी है।
Photo: AP
मोसुल के नागरिकों से कुछ-कुछ बातें छनकर बाहर आ रही हैं। मसलन कई नागरिकों का मानना है कि अब इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि उनके साथ क्या होगा। बस वे इस नरक को और भोगना नहीं चाहते और उनकी ख्वाहिश है कि इस्लामिक स्टेट का किसी भी तरह खात्मा हो जाए।
Photo: AP
इस लड़ाई में किसकी जीत होती है और किसकी हार, यह तो वक्त ही बताएगा, लेकिन मोसुल के नागरिकों के साथ पूरे दुनिया की दुआएं हैं। लोग दुआ कर रहे हैं कि इस लड़ाई में मोसुल के नागरिकों को कम से कम नुकसान हो।