जकार्ता: इंडोनेशिया के पूर्वी जावा में पुलिस के साथ गोलीबारी में 6 संदिग्ध आतंकवादी मारे गए। रिपोर्ट्स के मुताबिक, राष्ट्रीय पुलिस प्रवक्ता बॉय राफली अमर ने रविवार को कहा कि मारे गए आतंकवादी जमाह अंशरुत दौला (JAD) के सदस्य थे। उन्होंने शनिवार को 2 ट्रैफिक पुलिस कर्मियों पर गोलीबारी की थी। अमर ने कहा कि वारदात का क्रम शनिवार सुबह करीब 10 बजे शुरू हुआ, जब उन्होंने तुबन में 2 पुलिसकर्मियों पर एक कार से गोलीबारी की।
देश-विदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
उन्होंने बताया कि पीछा करने के दौरान वे कार से उतरकर धान के खेत में चले गए, जहां अंतत: मोबाइल ब्रिगेड और आतंकवाद निरोधक पुलिस के उन्हें मार गिराया। पुलिस ने संदिग्धों की कार, 6 बंदूकें, 9 एमएम की दर्जनों गोलियां, 4 सेल फोन, एक टू-वे रेडियो, चाकू और आतंक संबंधी प्रचार सामग्री जब्त की। अमर ने कहा, ‘यह हमला JAD के नेता जैनल अंशोरी ने आतंक निरोधक पुलिस द्वारा शुक्रवार को उसे गिरफ्तार किए जाने के बदले के तौर पर कराया।’
इन्हें भी पढ़ें:
मृतकों में से 4 की पहचान अदी हंदोको, सत्रिया अदितामा, युधिष्ठिर रोस्तिप्रयोगी और एंडार प्रासेत्यो के रूप में की गई। जेएडी इंडोनेशियाई कट्टरपंथियों का एक समूह है। इसकी स्थापना 2015 में हुई। यह आतंकवादी समूह इस्लामिक स्टेट के प्रति वफादारी जताता है।
Latest World News