1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. ISIS मोबाइल एप के जरिए बेच रहे सेक्स स्लेव!

ISIS मोबाइल एप के जरिए बेच रहे सेक्स स्लेव!

इन दिनों ISIS मोबाइल एप के जरिए खतरनाक विज्ञापनों को भेज रहा है। ज्यादा से ज्यादा पैसों और फंड के लिए ISIS अपने कब्जे में ली हुई महिलाओं और लड़कियों को इंटरनेट के जरिए बोली लगाकर उन्हें सेक्स स्लेव के तौर पर बेच रहा है।

isis- India TV Hindi
isis

इराक: इन दिनों ISIS मोबाइल एप के जरिए खतरनाक विज्ञापनों को भेज रहा है। ज्यादा से ज्यादा पैसों और फंड के लिए ISIS अपने कब्जे में ली हुई महिलाओं और लड़कियों को इंटरनेट के जरिए बोली लगाकर उन्हें सेक्स स्लेव के तौर पर बेच रहा है। अपने अधिकार में ली गई 3000 महिलाओं पर ISIS के अधिकारी जुल्म करते हैं लड़कियों को बेचते समय ISIS के अधिकारी लड़कियों के बारे में ,पूरी जानकारी इंटरनेट पर साझा करते हैं। वह इंटरनेट के जरिए महिलाओं की तस्वीरें और उनके मालिकों के नाम भी डेटाबेस में डालते हैं जो व्यक्ति बोली जीत जाता है वह लड़की को लेकर चला जाता है।

गौरतलब है कि साल 2014 में ISIS ने हजारों की संख्या में यजिदी लड़कियों को अपने कब्जे में ले लिया था। जिसके बाद से अरब और कुर्दिश तस्कर ISIS की ओर से गुलाम बनाई गई इन लड़कियों को छुड़ाने की कोशिश करते रहते हैं। पहले लगभग 134 महिलाओं और बच्चों को ISIS के चंगुल से छुड़ाया जाता था। लेकिन अब ISIS के सतर्क होने की वजह से यह मुश्किल हो गया है।

 अगली स्लाइड में पढ़ें और

Latest World News