1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. ISIS मोबाइल एप के जरिए बेच रहे सेक्स स्लेव!

ISIS मोबाइल एप के जरिए बेच रहे सेक्स स्लेव!

इन दिनों ISIS मोबाइल एप के जरिए खतरनाक विज्ञापनों को भेज रहा है। ज्यादा से ज्यादा पैसों और फंड के लिए ISIS अपने कब्जे में ली हुई महिलाओं और लड़कियों को इंटरनेट के जरिए बोली लगाकर उन्हें सेक्स स्लेव के तौर पर बेच रहा है।

isis

इसी साल मार्च में लामिया अजी बशर नाम के एक लड़की भागने में सफल हुई थी लगातार 4 बार भागने की कोशिश करने के बाद उसे सफलता मिली। भागने वालों की संख्या में उनके साथ कुछ महिलाएं भी थी। एक बारूदी सुरंग में पैर पड़ने की वजह से 8 साल की एक बच्ची के साथ-साथ कैथरीन नाम की लड़की की भी मौत हो गई। इस हादसे में लामिया की दाहिनी आंख खराब हो गई। इसके बाद भी लामिया खुद को खुशनसीब मानती हैं। लामिया का कहना है कि अल्लाह का शुक्र है जो वह भागने में सफल रही। 

Latest World News