कराची: कराची में बार-बार बिजली चले जाने के मुद्दे पर सरकार पाकिस्तान के इस सबसे बड़े शहर में एकमात्र बिजली वितरण कंपनी :डिसकॉम: कराची इलेक्टि्रट केई के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने पर विचार कर रही है। यह बात दक्षिणी सिंध प्रांत की प्रांतीय सरकार के एक वरिष्ठ मंत्री ने कही है। रविवार रात को इस सप्ताह की चौथी बड़ी बिजली कटौती होने के बाद सूचना मंत्री शरजील मेमन ने कल मीडिया को बताया कि यदि कंपनी का शीर्ष प्रबंधन लापरवाही और अयोग्यता का दोषी पाया जाता है तो सरकार जरूरत पड़ने पर कंपनी के प्रबंधन को गिरफ्तार करेगी। केई एक निजी कंपनी है, जिसका संचालन संयुक्त अरब अमीरात के एक समूह द्वारा किया जाता है। केई ने कहा कि बिजली ठप्प पड़ने की घटनाएं तकनीकी खामियों के चलते हुईं, जो कि पुरानी संचरण लाइनों और ग्रिडों का नतीजा हैं।
अगली स्लाइड में देखें और तस्वीरें
Latest World News