अबू धाबी: पीएम मोदी मसदर में UAE के उद्योगपतियों से मुलाकात कर रहे हैं। इन निवेशकों ने उन्हें भारत में उन परियोजना की जानकारी दी जिसमें वे निवेश कर रहे हैं। अबु धाबी चैंबर के निदेशक मंडल के सदस्य यूसुफफाली एम ए के नेतृत्व में व्यापारियों ने प्रधानमंत्री को UAE में मौजूदा व्यवसाय परिदृश्य के बारे में अवगत कराया तथा उन चुनौतियों के बारे में भी जानकारी दी जिसका सामना उन्हें भारत में निवेश करते समय करनी पड़ती है। प्रधानंमत्री नरेंद्र मोदी थोड़ी देर पहले UAE के सबसे स्मार्ट शहर मसदर पहुंचें। मसदर में मोदी ने हाईटेक सिटी का जायजा लिया।17 किलोमीटर में फैले इस शहर को अत्याधुनिक तरीके से बनाया जा रहा है।
कैसी है स्मार्ट सिटी मसदर
अबू धाबी की स्मार्ट सिटी मसदर जीरो कार्बन शहर है। मसदर सिटी की बिल्डिंगों में कोई स्विच नहीं है जहां मोशन सेंसर से लाइट ऑन और ऑफ होते हैं। मसदर में बिल्डिंग बनाने के ग्रीन मेटेरियल का इस्तेमाल किया जाता है। तापमान को कम करने की तकनीक अपनाई गई।
शहर में पब्लिक ट्रांसपोर्ट को बढ़ावा दिया गया है। मसदर सिटी को हाईटेक बनाने के लिए UAE सरकार प्रतिबद्ध है। शहर में डीजल या पेट्रोल की गाड़ियां नहीं चलती।
और पढ़ें: PM मोदी UAE दौरा: अबू धाबी में मंदिर बनाने के लिए जमीन देगी UAE सरकार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की UAE के उद्योगपतियों को संबोधन LIVE:
- पीएम ने कहा- रेलवे में 100 % एफडीआई हमने की है। आप इन्वेस्ट करें। एग्रीकल्चर सेक्टर में हमें कोल्ड स्टोरेज और वेयरहाउसिंग नेटवर्क की जरूरत है।
- 2022 तक 5 करोड़ लो कॉस्ट हाउस की योजना है। हमें आपसे स्पीड, तकनीक और क्वालिटी चाहिए।
- नरेंद्र मोदी ने कहा, हमने 34 साल क्यों गंवा दिए? इसके लिए शर्मिंदगी महसूस कर रहा हूं। मैं 34 सालों की कमी को पूरा करके जाना चाहता हूं।
- भारत में निवेशकों के लिए बहुत उम्मीद है।
- नरेंद्र मोदी ने कहा, भारत बाज़ार नहीं बल्कि शक्ति है।
- नरेंद्र मोदी की UAE के उद्योगपतियों से कहा, समस्या मुझे विरासत में मिली है।
और पढ़ें: तस्वीरों में देखिए PM नरेंद्र मोदी का UAE दौरा
- मैसेदर सिटी में पीएम नरेंद्र मोदी ने हिंदी में दिया डिजीटल ऑटोग्राफ। मैसेज में लिखा- विज्ञान ही जीवन है।
Latest World News