1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. PM मोदी UAE दौरा: अबू धाबी में मंदिर बनाने के लिए जमीन देगी UAE सरकार

PM मोदी UAE दौरा: अबू धाबी में मंदिर बनाने के लिए जमीन देगी UAE सरकार

 Written By: Bhasha
 Published : Aug 17, 2015 06:52 am IST,  Updated : Aug 17, 2015 09:38 am IST

अबु धाबी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के दौरे के बीच देश की सरकार ने अबु धाबी में एक मंदिर के निर्माण के लिए जमीन आवंटित करने का फैसला किया। UAE की

मोदी इफेक्ट: अबु धाबी...- India TV Hindi
मोदी इफेक्ट: अबु धाबी में बनेगा UAE का पहला मंदिर

अबु धाबी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के दौरे के बीच देश की सरकार ने अबु धाबी में एक मंदिर के निर्माण के लिए जमीन आवंटित करने का फैसला किया। UAE की राजधानी में निर्मित होने वाला यह पहला मंदिर होगा।

इस ‘ऐतिहासिक’ निर्णय के लिए मोदी ने UAE नेतृत्व का शुक्रिया अदा किया। दुबई में जहां दो मंदिर हैं, वहीं अबु धाबी में एक भी मंदिर नहीं है। दुबई में एक मंदिर भगवान शिव का है जबकि दूसरा भगवान कृष्ण का है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने यह जानकारी देते हुए ट्वीट किया, ‘भारतीय समुदाय की लंबी प्रतीक्षा खत्म हुई। प्रधानमंत्री की यात्रा पर UAE सरकार ने अबु धाबी में एक मंदिर बनाने के लिए जमीन आवंटित करने का फैसला किया।’ उन्होंने लिखा, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस ऐतिहासिक फैसले के लिए UAE नेतृत्व का शुक्रिया अदा किया ।’ UAE में करीब 26 लाख भारतीय रहते हैं।

और पढ़ें: तस्वीरों में देखिए PM नरेंद्र मोदी का UAE दौरा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश