नई दिल्ली: आज अजब-गजब सीरीज के तहत हम आपको कुछ ऐसी बातों के बारे में बताएंगे जिसको सुनकर हर कोई हैरान हो जाता है,कुछ ऐसी बातें भी है, जिनको जानकर विज्ञान की दुनिया से जुड़े लोग भी हैरान रह गए। गुजरात के मेहसाणा जिले में प्रहलाद जानी जिन्होंने अपनी जिंदगी में 75 साल से खाना नहीं खाया और ना ही पानी पिया। ऐसी ही कुछ छोटी छोटी बातों को हम आपके सामने स्लाइड के माध्यम बताने जा रहे हैं। तथ्य पढ़कर आप जरूर हैरान होंगे। इस दुनिया में बहुत सी बातें अजब गजब सी होती है जिनको सुनकर विश्वास नहीं होता है।
1. हर साल देश में कितने ही सैनिक देश की रक्षा करते-करते अपने प्राणों को न्यौछावर करते हैं। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि मरने के बाद भी सैनिकों की आत्मी सीमा पर तैनात रहती है। पंजाब रेजीमेंट के जवान हरभजन सिंह की आत्मा पिछले 45 सालों से सीमा पर ही है सैनिकों का कहना है की हरभजन सिंह की आत्मा, चीन की तरफ से होने वाले खतरे के बारे में पहले से ही उन्हें बता देती है और यदि भारतीय सैनिकों को चीन के सैनिकों का कोई भी मूवमेंट पसंद नहीं आता है तो उसके बारे में वो चीन के सैनिकों को भी पहले ही बता देते है, ताकि बात ज्यादा नहीं बिगड़े और मिल जुल कर बातचीत से उसका हल निकाल लिया जाए।
अगली स्लाइड में पढ़ें और रहस्यों के बारे में
Latest World News