3. आपको यह जानकर हैरानी होगी की एक लड़की की सुंदरता ने एक साथ 84 गांवों को उजाड़ दिया जैसलमेर के पास स्थित एक गांव कुलधारा की भी कुछ ऎसी ही कहानी है। यहां पर पूरे भारत से और सुदूर विदेशों तक से व्यापार किया जाता था। परन्तु वर्ष 1825 में एक रात अचानक यहां सब कुछ बदल गया और कुलधारा तथा आस-पास के 84 गांव रातों रात सुनसान बीहड़ में बदल गए। सब कुछ अचानक और बिना किसी चेतावनी के हुआ।
इस गांव में एक कहानी प्रचलित है कि यहां पर गांव के मुखिया की 18 वर्षीय बेहद ही सुंदर बेटी थी। एक दिन गांव के दौरे के दौरान रियासत के मंत्री सलीम सिंह की नजर उस लड़की पर पड़ी। उसने मुखिया से मिलकर उससे शादी करने की इच्छा जाहिर की। परन्तु मुखिया ने इसे ठुकरा दिया। इस पर सलीम सिंह ने गांव पर भारी टैक्स लगाने और गांव बरबाद करने की चेतावनी दी।
इस घटना से क्रोधित कुलधारा तथा आसपास के 83 गांवों के निवासियों ने लड़की का सम्मान बचाने के लिए इस जगह को हमेशा के लिए छोड़ने का निश्चय किया। उन्होंने उसी रात को अपने पूरे घर-परिवार और सामान सहित गांव छोड़ कर चले गए। उन्हें जाते हुए न तो किसी ने देखा और न ही किसी को पता चला कि वे सब कहां गए।
अगली स्लाइड में पढ़ें और रहस्यों के बारे में
Latest World News