काठमांडू: भूकंप का कहर झेल रहे नेपाल की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही। आज एक बार फिर नेपाल में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। पिछले हफ्ते से नेपाल में जारी भूकंप के कहर में अब तक करीब 38 भारतीय के मारे जाने की खबर है। जबकि नेपाल में यह आंकड़ा करीब 6,600 विशेषज्ञ यह भी मान रहे हैं कि भूकंप के बाद नेपाल में भोजन का भारी संकट खड़ा हो सकता है।
आज नेपाल में फिर लगे भूकंप के झटके
नेपाल में विनाशकारी भूकंप के ठीक एक सप्ताह बाद शनिवार को एक बार फिर गोरखा क्षेत्र में भूकंप के झटके महसूस किए गए। काठमांडू से लगभग 150 किलोमीटर दूर नारायणघाट और इसके इसके आसपास अपराह्न 11 बजे भूकंप के झटके महसूस होने शुरू हुए, जो दस सेंकड से अधिक अवधि तक रहे।
यहां अधिकारियों ने कहा कि ये झटके भूकंप बाद के झटकों का हिस्सा नहीं हैं। पिछले सप्ताहभर से क्षेत्र में भूकंप बाद के झटके महसूस किए जा रहे हैं, लेकिन यह ताजा भूकंप था।
एक स्थानीय व्यवसायी सुधीर उप्रेती ने कहा, "अपने स्थानीय आवास पर मैंने भी भूकंप के झटकों को महसूस किया। आज के झटके 25 अप्रैल को आए भूकंप से अधिक जोरदार थे।"
नारायणघाट में रह रहे एक छात्र सुदीप ने बताया कि यह झटका इतना जबदस्त था कि उसकी मोटरसाइकिल का संतुलन बिगड़ गया। इंटरनेट और बिजली सेवाएं लगभग 40 मिनट तक बाधित रहीं। कस्बों के मुख्य चौराहों पर यातायात भी कुछ देर के लिए ठहर गया।
अगली स्लाइड में जानिए कितने भारतीय हुए प्रभावित
Latest World News