1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. जापान में भूस्खलन से एक की मौत, कई लोग लापता

जापान में भूस्खलन से एक की मौत, कई लोग लापता

दक्षिणी जापान में आये भूस्खलन में कई घरों के दब जाने के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गयी है जबकि कई लोग लापता हैं। नगर निगम के एक अधिकारी ने बताया कि नकात्सु शहर के एक पहाड़ी इलाके में भूस्खलन स्थल से एक व्यक्ति का शव बरामद किया गया है।

<p>One killed many missing in Japan landslide</p>- India TV Hindi
One killed many missing in Japan landslide

तोक्यो: दक्षिणी जापान में आये भूस्खलन में कई घरों के दब जाने के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गयी है जबकि कई लोग लापता हैं। नगर निगम के एक अधिकारी ने बताया कि नकात्सु शहर के एक पहाड़ी इलाके में भूस्खलन स्थल से एक व्यक्ति का शव बरामद किया गया है। (CPEC को पीओके से गुजारने पर शी परेशान, कहा इससे विश्व को होगा फायदा )

स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि शव की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। जापानी एनएचके टेलीविजन ने एक स्थानीय निवासी के हवाले से छह लोगों के लापता होने की बात कही है। यह भूस्खलन बुधवार को तड़के हुआ।

तीन घरों के इसके चपेट में आ जाने के बाद बचाव कर्मचारी लापता पांच महिला और एक पुरूष की तलाश कर रहे हैं। स्थानीय टेलीविजन के फुटेज में दिखाया गया है कि बचावकर्मी चट्टानें और कीचड़ हटाने के काम में लगे हैं।

Latest World News