A
  1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पाक प्रधानमंत्री ने कहा, पाकिस्तान जिम्मेदार परमाणु शक्ति

पाक प्रधानमंत्री ने कहा, पाकिस्तान जिम्मेदार परमाणु शक्ति

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री हों, राष्ट्रपति, विदेशमंत्री या नौकरशाह, अपने देश के एक परमाणु शक्ति होने का ढिंढ़ोरा पीटना वे कभी नहीं भूलते। इस क्रम में अब पाक प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने कहा है कि

पाक प्रधानमंत्री:...- India TV Hindi
पाक प्रधानमंत्री: पाकिस्तान जिम्मेदार परमाणु शक्ति

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री हों, राष्ट्रपति, विदेशमंत्री या नौकरशाह, अपने देश के एक परमाणु शक्ति होने का ढिंढ़ोरा पीटना वे कभी नहीं भूलते। इस क्रम में अब पाक प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने कहा है कि पाकिस्तान एक जिम्मेदार परमाणु शक्ति संपन्न देश है और पड़ोसी देशों से शांतिपूर्ण सबंध चाहता है। पाकिस्तान के रक्षा दिवस की स्वर्ण जयंती के अवसर पर रविवार को शरीफ ने एक संदेश में यह वक्तव्य दिया।

रेडियो पाकिस्तान की रपट के मुताबिक, शरीफ ने कहा, "पाकिस्तान एक जिम्मेदार देश है और सार्वभैमिक समानता के आधार पर सभी पड़ोसी देशों के साथ शांतिपूर्ण संबंध चाहता है।"

शरीफ ने कहा कि पाकिस्तान की सेनाएं उसकी सीमाओं की रक्षा और संप्रभुता की सुरक्षा के लिए किसी भी हद तक जा सकती हैं।

शरीफ ने कहा कि पाकिस्तान की फौजें आतंकवाद को खत्म करने के प्रति भी दृढ़ हैं। एक अन्य संदेश में राष्ट्रपति ममनून हुसैन ने कहा कि पाकिस्तान अपने दुश्मनों के षड्यंत्रों और रणनीतियों से पूरी तरह वाकिफ है। हुसैन ने कहा कि पाकिस्तान क्षेत्र में शांति चाहता है लेकिन इसे उसकी कमजोरी नहीं समझना चाहिए।

ये भी पढ़ें: PHOTOS: भारत के इस आईलैंड पर बसती है मौत

             30 करोड़ का सोना मिला 300 साल पहले डूबे जहाज़ से

             नदी के ऊपर बहती है नदी, जिसमें चलते हैं जहाज

Latest World News