A
  1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पाकिस्तान: सुरक्षाबलों ने ईस्टर पर आतंकी हमले की साजिश नाकाम की

पाकिस्तान: सुरक्षाबलों ने ईस्टर पर आतंकी हमले की साजिश नाकाम की

पाकिस्तान में पुलिस ने लाहौर शहर में ईस्टर पर एक बड़े हमले की साजिश शनिवार को नाकाम कर दी। इंटर-सर्विसेज पब्लिक पब्लिक रिलेशंस ने जारी एक बयान में कहा कि सुरक्षा बलों ने खुफिया जानकारी के आधार पर अभियान चलाया...

Representative Image | AP Photo- India TV Hindi
Representative Image | AP Photo

इस्लामाबाद: पाकिस्तान में पुलिस ने लाहौर शहर में ईस्टर पर एक बड़े हमले की साजिश शनिवार को नाकाम कर दी। इंटर-सर्विसेज पब्लिक पब्लिक रिलेशंस ने जारी एक बयान में कहा कि सुरक्षा बलों ने खुफिया जानकारी के आधार पर अभियान चलाया, जिसमें एक आतंकवादी मारा गया, जबकि एक महिला को गिरफ्तार किया गया।

देश-विदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

'द न्यूज इंटरनेशनल' की रिपोर्ट के अनुसार, अभियान के दौरान 4 जवान घायल हुए। आतंकवादियों के पास से आत्मघाती जैकेट व विस्फोटक बरामद किए गए हैं। ईस्टर रविवार को है, जिसे ईसाई समुदाय के लोग प्रभु ईसा मसीह को सूली पर लटकाए जाने के बाद उनके फिर से पुनर्जीवित हो जाने के दिन के रूप में मनाते हैं।

इन्हें भी पढ़ें:

पिछले साल ईस्टर पर लाहौर के गुलशन-ई-इकबाल पार्क में हुए आत्मघाती विस्फोट में 72 लोगों की मौत हो गई थी।

Latest World News