1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पाकिस्तान: दरगाह का हत्यारा गद्दीनशीं, साथी पुलिस हिरासत में

पाकिस्तान: दरगाह का हत्यारा गद्दीनशीं, साथी पुलिस हिरासत में

पाकिस्तान की एक आतंकवाद विरोधी अदालत ने 20 से अधिक जायरीनों की हत्या के मामले में सोमवार को एक दरगाह के गद्दीनशीं और उसके 2 साथियों को पुलिस हिरासत में भेज दिया।

Sargodha Victims | AP Photo- India TV Hindi
Sargodha Victims | AP Photo

लाहौर: पाकिस्तान की एक आतंकवाद विरोधी अदालत ने 20 से अधिक जायरीनों की हत्या के मामले में सोमवार को एक दरगाह के गद्दीनशीं और उसके 2 साथियों को पुलिस हिरासत में भेज दिया। एक पाकिस्तानी सामाचार चैनल के मुताबिक, इन तीनों को आतंकवाद विरोधी अदालत में पेश किया गया जहां से उनको पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।

देश-विदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

इस घटना की संयुक्त जांच आरंभ कर दी गई है और मौके से बरामद खाद्य वस्तुओं को फॉरेंसिक प्रयोगशाला भेज दिया गया है। आरोप है कि सरगोधा स्थित अली मुहम्मद कलंदर दरगाह के गद्दीनशीं अब्दुल वहीद (50) ने अपने साथियों के साथ मिलकर जायरीनों को डंडो से पीटा और चाकू से हमला किया। यह घटना शुक्रवार और शनिवार को हुई।

ये भी पढ़ें:

क्षेत्रीय पुलिस अधिकारी (सरगोधा) जुल्फिकार हमीद ने बताया कि वहीद और उसके साथियों के खिलाफ पाकिस्तान दंड संहिता और आतंकवाद विरोधी कानून की अलग-अलग धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। सरगोधा के उपायुक्त लियाकत अली चट्ठा ने कल कहा था कि ऐसा लगता है कि दरगाह का गद्दीनशीं अब्दुल वहीद गंभीर मानसिक बिमारी से पीड़ित था।

Latest World News