1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पाकिस्तान ने किया भारतीय उच्चायुक्त को तलब

पाकिस्तान ने किया भारतीय उच्चायुक्त को तलब

इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने आज भारत के उप उच्चायुक्त को तलब कर नियंत्रण रेखा पर भारतीय सैनिकों द्वारा कथित रूप से बिना उकसावे के की गयी गोलीबारी की निंदा की। पाकिस्तान के विदेश कार्यालय के प्रवक्ता

नफीस जकरिया - India TV Hindi
नफीस जकरिया

इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने आज भारत के उप उच्चायुक्त को तलब कर नियंत्रण रेखा पर भारतीय सैनिकों द्वारा कथित रूप से बिना उकसावे के की गयी गोलीबारी की निंदा की। पाकिस्तान के विदेश कार्यालय के प्रवक्ता नफीस जकरिया ने एक बयान में कहा कि महानिदेशक (दक्षिण एशिया एवं दक्षेस) मोहम्मद फैसल ने भारतीय उप उच्चायुक्त जे पी सिंह को तलब किया।

जकरिया ने कहा, (पाकिस्तान ने) सात फरवरी, 2017 को खुरी रट्टा सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर कथित रूप से भारतीय बलों द्वारा बिना उकसावे के किये गये संघर्षविराम उल्लंघन की आलोचना की। उन्होंने कहा कि भारत की गोलीबारी के चलते एक घर में निर्माण कार्य के दौरान मजदूरी कर रहे 25 वर्षीय एक मजदूर की मौत हो गयी।

जकरिया ने कहा, महानिदेशक ने नागरिकों को निशाना बनाये जाने की निंदा की जो अपराध के साथ अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार एवं मानवाधिकार कानूनों का हनन है। महानिदेशक ने भारत से 2003 में संघर्षविराम को लेकर हुई सहमति का सम्मान करने और संघर्षविराम उल्लंघन की इस और अन्य घटनाओं की जांच करने का अनुरोध किया। बयान के अनुसार पाकिस्तान ने भारत को अपने सुरक्षा बलों से संघर्षविराम का अक्षरश: सम्मान करने और ग्रामों एवं नागरिकों को निशाना बनाने पर रोक लगाने का अनुरोध किया। पाकिस्तान ने कहा कि भारत को नियंत्रण रेखा पर शांति बरकरार रखनी चाहिए।

Latest World News