1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पाक ने दी विदेशी राजनयिकों को कश्मीर पर जानकारी

पाक ने दी विदेशी राजनयिकों को कश्मीर पर जानकारी

 Written By: India TV News Desk
 Published : Feb 08, 2017 05:25 pm IST,  Updated : Feb 08, 2017 05:25 pm IST

इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने आज कहा कि उसने विदेशी राजनयिकों को जम्मू-कश्मीर में मानवाधिकार के कथित उल्लंघन के बारे में जानकारी दी है। विदेश विभाग के नफीस जकरिया ने एक बयान में कहा कि अतिरिक्त सचिव

विदेश विभाग के नफीस...- India TV Hindi
विदेश विभाग के नफीस जकरिया

इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने आज कहा कि उसने विदेशी राजनयिकों को जम्मू-कश्मीर में मानवाधिकार के कथित उल्लंघन के बारे में जानकारी दी है। विदेश विभाग के नफीस जकरिया ने एक बयान में कहा कि अतिरिक्त सचिव (संरा और ईसी) के तसनीम असलम ने कल कश्मीर एकजुटता दिवस की पृष्ठभूमि में विदेशी राजदूतों को घाटी के हालात के बारे में बताया।

जकरिया ने कहा कि तसनीम ने राजदूतों को कश्मीर एकजुटता दिवस के महत्व के बारे में बताया गया जो हर साल पांच फरवरी को मनाया जाता है। तसनीम ने इस बात पर जोर दिया कि कश्मीर विवाद संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के एजेंडे में काफी पुराना विषय है।

प्रवक्ता ने कहा, अतिरिक्त सचिव ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से आग्रह किया कि वह भारत के साथ मानवाधिकारों के घोर उल्लंघन का मुद्दा भारत के साथ हर स्तर पर उठाए ताकि कश्मीर के निर्दोष लोगों की पीड़ा को कम किया जा सके। उन्होंने अंतराष्ट्रीय समुदाय के सुरक्षा परिषद के प्रस्तावों के अनुसार कश्मीर मुद्दे के समाधान में अपनी भूमिका निभाने का भी आग्रह किया। पिछले सप्ताह पाकिस्तान ने इस्लामी देशों के समूह ओआईसी को कश्मीर के बारे में जानकारी दी थी। तसनीम ने ओआईसी से भी आग्रह किया था कि वह संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्तावों के अनुसार कश्मीर मुद्दे के समाधान के लिए सक्रिय भूमिका निभाए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश