इस्लामाबाद. पाकिस्तान अपने बेढंगे फरमान के कारण हमेशा से ही सुर्खियों में रहा है। मजहब के नाम पर पाकिस्तानियों को परेशान करता है। इसी का एक नमूना ऐसी जगह देखने को मिला जिसको विद्या का मंदिर कहा जाता है। इसी तरह एक यूनिवर्सिटी में ऐसी चीजों का फरमान हुआ। जिसके बारें में सोच भी नहीं सकते है। जिससे साफ पता चल रहा है कि वहां पर लिंग भेद कितना ज्यादा कायम है। सालों पुरानी एक यूनिवर्सिटी में फरमान दिया गया है कि लड़कियां एक-दूसरे से आपका बेड शेयर नहीं कर सकती है। इतना ही नहीं एक-दूसरे से कम से कम 2 फीट की दूरी पर रहें। इसके साथ ही इस फरमान को जो नहीं मानेगा उसको भारी जुर्माना देना पड़ेगा।(इस लड़की की सुंदरता बनी अभिशाप, सरकार ने लगाया 1 साल का बैन)
यह मामला है पाकिस्तान की मशहूर यूनिवर्सिटी इंटरनेशनल इस्लामिक (IIU) का। जहां पर ये फरमान जारी किया गया। न्यूज एजेंसी के मुताबिक यूनिवर्सिटी की असिस्टेंट डायरेक्टर नादिया मलिक के ऑफिस से इसके लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है।
मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि नोटिफिकेशन के मुताबिक अगर कोई लड़की अपने दोस्तों या बहनों के साथ बेड शेयर करते पाई गई तो उस पर भारी जुर्माना लगाया जाएगा। एक ही कंबल या चादर ओढ़कर बैठने या सोने या एक ही बेड पर बैठने को भी 'बेड शेयरिंग' माना गया है।
रहती है इतनी छात्राएं
इस यूनिवर्सिटी में लड़कियों के लिए अलग से 7 हॉस्टल ब्लॉक बनाए गए है। जिसमें करीब 2500 छात्राएं रहती है।
अगली स्लाइड में पढ़े आखिर क्यों जारी किया ये फरमान
Latest World News