1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. 18 भारतीय मछुआरों को रिहा करेगा पाकिस्तान

18 भारतीय मछुआरों को रिहा करेगा पाकिस्तान

पाकिस्तान सरकार सोमवार को पाकिस्तानी जेलों में बंद 18 भारतीय मछुआरों को रिहा करेगी।

indian fishermen in pakistan- India TV Hindi
indian fishermen in pakistan

इस्लामाबाद: पाकिस्तान सरकार सोमवार को पाकिस्तानी जेलों में बंद 18 भारतीय मछुआरों को रिहा करेगी। रिपोर्ट के मुताबिक मछुआरों की रिहाई सद्भावना के तहत की जा रही है। 'द नेशन' ने अपने एक रिपोर्ट में कहा कि, ईदी फाउंडेशन के प्रवक्ता ने शनिवार को बताया कि मछुआरे बंदरगाह शहर कराची से पहले लाहौर पहुंचेंगे।

ये भी पढ़ें-

उन्होंने कहा, " वहां से मछुआरों को लाहौर रेलवे स्टेशन से विशेष बस में बिठाकर वाघा बॉर्डर ले जाया जाएगा।"

इसी मामले के मद्देनज़र एक अन्य अधिकारी ने कहा कि भारत को भी इसी तरह की सद्भावना दिखाते हुए भारतीय जेलों में बंद पाकिस्तानी मछुआरों को रिहा करना चाहिए।

गौरतलब है कि इसी साल मार्च में भी पाकिस्तान ने 86 भारतीय मछुआरों को रिहा किया था।

Latest World News