1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पाकिस्तान ने गुजरात तट से 55 मछुआरों को हिरासत में लिया

पाकिस्तान ने गुजरात तट से 55 मछुआरों को हिरासत में लिया

 Written By: Bhasha
 Published : Mar 30, 2016 03:55 pm IST,  Updated : Mar 30, 2016 03:59 pm IST

अहमदाबाद: पाकिस्तान अधिकारियों ने आज सुबह गुजरात के कच्छ तट पर अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा (IMBL) के नजदीक 55 भारतीय मछुआरों को हिरासत में ले लिया और उनकी 10 नौकाओं को जब्त कर लिया। पोरबंदर

indian fishermen- India TV Hindi
indian fishermen

अहमदाबाद: पाकिस्तान अधिकारियों ने आज सुबह गुजरात के कच्छ तट पर अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा (IMBL) के नजदीक 55 भारतीय मछुआरों को हिरासत में ले लिया और उनकी 10 नौकाओं को जब्त कर लिया। पोरबंदर स्थित नेशनल फिशवक्र्स फोरम के सचिव मनीष लोधारी ने बताया कि सभी मछुआरे गुजरात के देवभूमि द्वारका जिले के ओखा के रहने वाले हैं जिन्हें पाकिस्तान की समुद्री सुरक्षा एजेंसी (पीएमएसए) ने आईएमबीएल के नजदीक हिरासत में ले लिया।

लोधारी ने बताया, तटीय गुजरात में ओखा से 13 नौकाओं में सवार होकर मछुआरे मछली पकड़ने के लिए समुद्र में उतरे थे उसी समय पीएमएसए ने 10 नौकाओं के साथ 55 मछुआरों को हिरासत में ले लिया। तीन नौकाएं आज वापस लौटने में सफल रही और मछुआरों ने हमें इस घटना की जानकारी दी।

पाकिस्तानी अधिकारियों द्वारा मछुआरों को हिरासत में लेने की दो महीनों से कम समय में यह तीसरी घटना है। इस महीने की शुरूआत में पीएमएसए ने गुजरात तट से तीन नौकाओं के साथ 18 मछुआरों को हिरासत में लिया था। सात फरवरी को एजेंसी ने 12 मछुआरों को हिरासत में लिया था और दो नौकाओं को जब्त किया था।

पाकिस्तान ने आईएमबीएल के कथित उल्लंघन के कारण कराची जेल में बंद 172 भारतीय मछुआरों को दो जत्थों में रिहा किया था जिसके एक महीने के बाद आज यह घटना सामने आयी है। लोधारी ने बताया कि पाकिस्तान के जेलों में बंद भारतीय मछुआरों की संख्या 450 हो गयी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत