A
  1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. PCB ने ड्रेसिंग रूम में अनजान शख्स के घुसने की जांच के आदेश दिए

PCB ने ड्रेसिंग रूम में अनजान शख्स के घुसने की जांच के आदेश दिए

कराची: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने इस महीने की शुरूआत में पाकिस्तान सुपर लीग के फाइनल से पहले एक टीम के ड्रेसिंग रूम में अज्ञात शख्स के घुसने की जांच के आदेश दिए हैं। लाहौर के

shaharyar khan- India TV Hindi
shaharyar khan

कराची: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने इस महीने की शुरूआत में पाकिस्तान सुपर लीग के फाइनल से पहले एक टीम के ड्रेसिंग रूम में अज्ञात शख्स के घुसने की जांच के आदेश दिए हैं।

लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में फाइनल से पहले एक अनजान शख्स पेशावर जल्मी फ्रेंचाइजी के ड्रेसिंग रूप में घुसने में सफल रहा था।

ये भी पढ़ें

इंग्लैंड के बल्लेबाज डेविड मलान ने इस घटना का खुलासा किया था और इससे पीसीबी अधिकारियों को शर्मसार होना पड़ा था जिन्होंने फाइनल के लिए कड़ी सुरक्षा का वादा किया था।

पीसीबी अध्यक्ष शहरयार खान ने आज लाहौर में मीडिया से कहा कि इस घटना की जांच के आदेश दिए गए हैं।

Latest World News