1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. बांग्लादेश में रिश्तेदारों ने चरमपंथियों के शव लेने से इनकार किया

बांग्लादेश में रिश्तेदारों ने चरमपंथियों के शव लेने से इनकार किया

बांग्लादेश में सुरक्षा बलों के अभियान के दौरान खुद को विस्फोट करके उड़ा लेने वाले एक ही परिवार के 7 सदस्यों के रिश्तेदारों ने इनके शव लेने से इनकार करते हुए कहा है कि वे इस कलंक में भागीदार नहीं बनना चाहते।

Representative Image | AP Photo- India TV Hindi
Representative Image | AP Photo

ढाका: बांग्लादेश में सुरक्षा बलों के अभियान के दौरान खुद को विस्फोट करके उड़ा लेने वाले एक ही परिवार के 7 सदस्यों के रिश्तेदारों ने इनके शव लेने से इनकार करते हुए कहा है कि वे इस कलंक में भागीदार नहीं बनना चाहते।

देश-विदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पिछले सप्ताह सुरक्षा बलों ने पूर्वोत्तर बांग्लादेश के मौलवीबाजार स्थित चरमपंथियो के ठिकाने पर धावा बोला तो 7 लोगों के परिवार ने खुद को उड़ा लिया। मौलवीबाजार के पुलिस प्रमुख मोहम्मद शाहजलाल ने बताया, ‘रिश्तेदारों ने शवों को स्वीकार करने से इनकार किया है। उनका कहना है कि वे इस कलंक में भागीदार नहीं बनना चाहते।’

ये भी पढ़ें:

उन्होंने कहा कि संबंधित इमारत में मारे गए लुकमान हुसैन के ससुर अबू बकर पहचान के लिए बुलाए जाने पर दिनाजपुर से मौलवीबाजार पहुंचे थे, लेकिन उन्होंने शव लेने से इनकार कर दिया।

Latest World News