1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पाकिस्तान: मुठभेड़ में 2 तालिबानी आतंकियों सहित इंस्पेक्टर की मौत

पाकिस्तान: मुठभेड़ में 2 तालिबानी आतंकियों सहित इंस्पेक्टर की मौत

लाहौर: पाकिस्तानी आतंकवाद निरोधी विभाग के जवानों ने पंजाब प्रांत के पाकपत्तन जिले में एक सूफी दरगाह पर हमला करने की साजिश रच रहे तालिबान के दो आतंकवादियों को मार गिराया, जबकि दोनों तरफ से

Taliban militants including one inspector dies in encounter- India TV Hindi
Taliban militants including one inspector dies in encounter

लाहौर: पाकिस्तानी आतंकवाद निरोधी विभाग के जवानों ने पंजाब प्रांत के पाकपत्तन जिले में एक सूफी दरगाह पर हमला करने की साजिश रच रहे तालिबान के दो आतंकवादियों को मार गिराया, जबकि दोनों तरफ से हुई गोलीबारी में एक इंस्पेक्टर की भी मौत हो गई। आतंकवाद निरोधी विभाग (सीटीडी) के अनुसार उसे खबर मिली कि कुछ आतंकवादी हड़प्पा के शादे के दुलू में छिपे हैं जिसके बाद पुलिस के साथ सीटीडी के एक दल ने उनके अड्डे पर छापा मारा।

अधिकारियों ने बताया कि जब दल ने संदिग्धों को ललकारा तो उन्होंने गोलियां चला दी जिसमें सीटीडी इंस्पेक्टर फिदा हुसैन की वहीं मौत हो गई और दो अन्य सुरक्षाकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए।
अधिकारियों ने बताया कि जवाबी गोलीबारी में दो आतंकवादी मारे गए जबकि चार अन्य घायल हो गए। उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

उन्होंने बताया कि मृतकों में से एक की शिनाख्त जीशान उर्फ शानी के तौर पर की गई है जो पिछले साल दिसंबर में साहिवाल सीटीडी प्रमुख की हत्या के प्रयास में कथित रूप से संलिप्त था। सीटीडी ने बताया कि आतंकवादी तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान से जुड़े थे और वे पाकपत्तन जिले की एक दरगाह पर हमला करने की साजिश कर रहे थे। पाकपत्तन अपनी सूफी दरगाहों के लिए पूरे दक्षिण एशिया में मशहूर है। इनमें सबसे ज्यादा चर्चित दरगाह यहां हजरत बाबा फरीद गंजशक्कर की है।

Latest World News