A
  1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. 27 अप्रैल को होगी उन- इन के बीच शिखर वार्ता, सभी देशों की निगाहें टिकी

27 अप्रैल को होगी उन- इन के बीच शिखर वार्ता, सभी देशों की निगाहें टिकी

उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग- उन और दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून- जेई- इन दक्षिण की ओर असैन्य क्षेत्र में 27 अप्रैल को एक महत्वपूर्ण अंतर- कोरियाई शिखर वार्ता करेंगे।

<p>kim jong un and moon jae in</p>- India TV Hindi
kim jong un and moon jae in

सोल: उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग- उन और दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून- जेई- इन दक्षिण की ओर असैन्य क्षेत्र में 27 अप्रैल को एक महत्वपूर्ण अंतर- कोरियाई शिखर वार्ता करेंगे। कोरियाई युद्ध के बाद किम दक्षिण कोरिया जाने वाले पहले उत्तर कोरियाई नेता होंगे। उत्तर और दक्षिण कोरिया के अधिकारियों ने आज इस दुर्लभ शिखर वार्ता की रूपरेखा तय करने के लिए मुलाकात की थी। (तालिबान के निशाने पर शरीफ बंधु और इमरान खान : रिपोर्ट )

दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति कार्यालय ने कहा कि आज की कार्य स्तर की बैठक शिखर वार्ता के प्रोटोकॉल, सुरक्षा उपायों और मीडिया कवरेज को तय करने को लेकर है। शिखर वार्ता दक्षिण कोरिया के पनमुनजोम गांव के' पीस हाउस' में होगी। यह दोनो देशों की सीमा पर दक्षिण कोरिया में स्थित है।

दोनों पक्ष पहली बार बैठक के लाइव प्रसारण करने पर भी चर्चा कर सकते हैं। वर्ष 2000 और 2007 में हुई शिखर वार्ता को रिकॉर्ड कर बाद में प्रसारित किया गया था।

Latest World News