1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. अफगान: धमकियों के बावजूद प्रस्तुति के लिए तैयार पहला महिला आर्केस्ट्रा

अफगान: धमकियों के बावजूद प्रस्तुति के लिए तैयार पहला महिला आर्केस्ट्रा

काबुल: लगातार मिल रही हत्या की धमकियों और परिवार का नाम मिट्टी में मिलाने के आरोपों के बावजूद अफगानिस्तान के पहले महिला ऑर्केस्ट्रा की महिलाएं संगीत के जरिए अपनी एक नई किस्मत गढ़ रही हैं।

afghanistan- India TV Hindi
afghanistan

काबुल: लगातार मिल रही हत्या की धमकियों और परिवार का नाम मिट्टी में मिलाने के आरोपों के बावजूद अफगानिस्तान के पहले महिला ऑर्केस्ट्रा की महिलाएं संगीत के जरिए अपनी एक नई किस्मत गढ़ रही हैं।

जोहरा नामक यह आर्केस्ट्रा दावोस में आयोजित विश्व आर्थिक मंच में अपनी प्रस्तुति देकर दुनिया के मंच पर अपनी मौजूदगी दर्ज कराने के लिए तैयार है। इस समूह में 13 से 20 साल की आयुवर्ग वाली 35 लड़कियां शामिल हैं। इनमें से ज्यादातर लड़कियां गरीब परिवारों की हैं और कुछ अनाथ हैं। यह समूह बृहस्पतिवार को एक सत्र के दौरान और शुक्रवार को समापन समारोह में करीब 3,000 मुख्य कार्यकारियों और राष्ट्र प्रमुखों के समक्ष प्रस्तुति देंगी।

इस प्रस्तुति का नेतृत्व नेगिना खपलवाक कर रही हैं। वह यूरोप से लौटते समय विमान में अपना 20वां जन्मदिन मनाने वाली हैं। इस समूह की इन लड़कियों ने एक साथ प्रस्तुति देकर बेहद रूढि़वादी और युद्ध प्रभावित देश में मिलने वाली हत्या की धमकियों और किए जाने वाले भेदभाव पर विजय हासिल कर ली है।

Latest World News