1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. 20 जनवरी को शपथ लेंगे ट्रंप, कार्यकारी आदेशों पर करेंगे हस्ताक्षर

20 जनवरी को शपथ लेंगे ट्रंप, कार्यकारी आदेशों पर करेंगे हस्ताक्षर

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jan 18, 2017 12:41 pm IST,  Updated : Jan 18, 2017 12:41 pm IST

वाशिंगटन: अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप शुक्रवार को देश के 45वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ग्रहण करने के बाद कार्यकारी आदेशों पर हस्ताक्षर करेंगे और कैबिनेट में अपने कुछ सहयोगियों को पद एवं

trump will take oath on 20th jaunary will sign executive...- India TV Hindi
trump will take oath on 20th jaunary will sign executive orders

वाशिंगटन: अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप शुक्रवार को देश के 45वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ग्रहण करने के बाद कार्यकारी आदेशों पर हस्ताक्षर करेंगे और कैबिनेट में अपने कुछ सहयोगियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे।

ट्रंप के आगामी व्हाइट हाउस प्रेस सचिव सीन स्पाइसर ने कल संवाददाताओं से कहा, मुझे लगता है कि शुक्रवार को वह कुछ काम करेंगे। वह कार्यकारी आदेशों पर हस्ताक्षर करेंगे। इसके अलावा यदि सीनेट कैबिनेट के कुछ सदस्यों के नाम की पुष्टि कर देती है तो वह उन्हें शपथ भी दिला सकते हैं।

हालांकि वह मुख्य रूप से कामकाज 23 जनवरी को करेंगे। उन्होंने कहा, सोमवार को काफी कामकाज होगा लेकिन इससे पहले सप्ताहांत में भी वह अपने स्टाफ के साथ काम करेंगे और हम उसकी रूपरेखा तैयार कर रहे हैं।

ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगी ये बड़ी हस्तियां

पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन और उनकी पत्नी हिलेरी क्लिंटन एवं पूर्व राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू बुश 20 जनवरी को डोनाल्ड ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेंगे। समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, बिल और हिलेरी वाशिंगटन के कैपिटल हिल में होने जा रहे इस शपथ ग्रहण समारोह में शिरकत करेंगे।

बिल 1993 से 2001 के दौरान देश के राष्ट्रपति रहे थे जबकि ट्रंप ने देश में आठ नवंबर को हुए राष्ट्रपति चुनाव में हिलेरी को करारी शिकस्त दी थी। हालांकि, ट्रंप 28 लाख लोकप्रिय वोटों से हार गए थे लेकिन उन्होने निर्वाचन मंडल के 270 वोट जीतकर हिलेरी को पटखनी दे दी थी। इसके साथ ही शपथ ग्रहण समारोह में जॉर्ज डब्ल्यू बुश और उनकी पत्नी लॉरा बुश भी शिरकत करेंगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश