A
  1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पांच महीने के अभियान पर अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन रवाना हुए तीन अंतरिक्ष यात्री

पांच महीने के अभियान पर अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन रवाना हुए तीन अंतरिक्ष यात्री

अमेरिका के दो और रूस के एक अंतरिक्ष यात्री पांच महीने के अभियान के लिए आज सुबह कजाखस्तान में बायकोनूर कोस्मोड्रोम से अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष केन्द्र रवाना हो गए।

Three astronauts left for International Space Station on a...- India TV Hindi
Three astronauts left for International Space Station on a five-month campaign

बायकोनूर: अमेरिका के दो और रूस के एक अंतरिक्ष यात्री पांच महीने के अभियान के लिए आज सुबह कजाखस्तान में बायकोनूर कोस्मोड्रोम से अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष केन्द्र रवाना हो गए। रूस की रोसकोस्मोस अंतरिक्ष एजेंसी द्वारा सीधे प्रसारित की गई तस्वीरों के अनुसार, रूसी एजेंसी के अलेक्सांद्र मिसुर्किन और नासा के मार्क वैंदे हेइ तथा उनके अनुभवी सहकर्मी जोए अकाबा को ले जाने वाले सोयूज एमएस-06 रॉकेट का आज सुबह 3:17 बजे प्रक्षेपण किया गया। (ब्रिटेन में जब्त की गई भारत के मोस्ट वांटेड डॉन की संपत्ति जब्त)

अनुमानित छह घंटे की उड़ान के बाद अंतरराष्ट्रीय समयानुसार करीब तीन बजे अंतरिक्ष यान अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष केन्द्र पहुंचने की संभावना है, जहां अंतरिक्ष यात्रियों को इटली के पाओलो नेस्पोली, रूस के सर्गेइ रियाजांस्की और अमेरिका के रैंडी ब्रेस्निक का साथ मिलेगा।

जून 2010 के बाद यह पहला मौका है जब अमेरिका के दो अंतरिक्ष यात्री रूस के बायकोनूर से एक अभियान पर एक साथ अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन रवाना हुए हैं। अकाबा 50 ने दो से ज्यादा अभियानों में अंतरिक्ष में करीब 138 दिन बिताए हैं जबकि 50 वर्षीय वैंदे हेइ ने अंतरिक्ष यात्री के तौर पर प्रशिक्षण लेने से पहले इराक में अमेरिकी सेना में सेवाएं दी हैं। अपने दूसरे अभियान के तहत आईएसएस जाने वाले 39 वर्षीय मिसुर्किन की भी सैन्य पृष्ठभूमि है।

Latest World News