1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पाकिस्तान: अमेरिकी ड्रोन के हमले से 7 आतंकवादी हुए ढेर

पाकिस्तान: अमेरिकी ड्रोन के हमले से 7 आतंकवादी हुए ढेर

पाकिस्तान के उत्तरी वजीरिस्तान के उत्तर-पश्चिमी कबायली इलाके में गुरुवार को अमेरिकी ड्रोन हमले में कम से कम सात आतंकवादी मारे गए।

us drone- India TV Hindi
us drone

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के उत्तरी वजीरिस्तान के उत्तर-पश्चिमी कबायली इलाके में गुरुवार को अमेरिकी ड्रोन हमले में कम से कम सात आतंकवादी मारे गए। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी ड्रोनों ने उत्तरी वजीरिस्तान के दत्ता खेल इलाके में आतंकवादियों के दो ठिकानों को निशाना बनाकर दो मिसाइल दागे।

ये भी पढ़े

हमले में दोनों ठिकानें पूरी तरह ध्वस्त हो गए। हमला अपराह्न दो बजे (स्थानीय समयानुसार) के आसपास किया गया।

मृतकों में तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) का एक कमांडर तथा उसके छह सहयोगी शामिल हैं। हमले के वक्त वे ठिकाने पर बैठक कर रहे थे।

इस साल के शुरू होने के बाद से लेकर अब तक गुरुवार का ड्रोन हमला पाकिस्तान में अपनी तरह का दूसरा हमला है।

पड़ोसी कुर्रम एजेंसी कबायली इलाके में बीते दो मार्च को इसी तरह के हमले में दो संदिग्ध आतंकवादी मारे गए थे।

Latest World News